कोविड-19: 65 नए कोराेना पॉजिटिव मिले, 46 मरीज ठीक होकर घर लौटे, एक मौत - News Summed Up

कोविड-19: 65 नए कोराेना पॉजिटिव मिले, 46 मरीज ठीक होकर घर लौटे, एक मौत


Hindi NewsLocalChandigarh65 New Korena Positive Found, 46 Patients Returned Home Recovering, One DeathAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपकोविड-19: 65 नए कोराेना पॉजिटिव मिले, 46 मरीज ठीक होकर घर लौटे, एक मौतचंडीगढ़ 10 घंटे पहलेकॉपी लिंकफाइल फोटोशहर में अब सिर्फ 379 एक्टिव मरीज बचे, 18556 हुए ठीकशहर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में फिर से इजाफा होने लगा है। सोमवार को शहर में 65 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की संख्या 19,551 हो गई है। वहीं, विभिन्न हॉस्पिटल और आइसोलेशन वार्ड में एडमिट 46 कोरोना संक्रमित ठीक होकर अपनेे घरों को चले गए। शहर में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 18,556 हो चुकी है। ऐसे में शहर में अब मात्र 379 एक्टिव मरीज बचे हैं।सोमवार को कोरोना से एक मरीज की मौत हो गई। इस के साथ ही शहर में कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा 316 हो चुका है। सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित 7 मरीज मनीमाजरा में मिले। इसके अलावा सेक्टर-37 से 4, सेक्टर-40, 41, 44, 38, 34, 32 और सेक्टर-19 से तीन-तीन मरीज पॉजिटिव मिले हैं।सख्ती: 19 में से 10 ने कराया टेस्ट, आज आएगी रिपोर्टयूके में कोरोना के नए स्वरूप सार्स कोव-2 के आने के चलते 9 से 23 दिसंबर के बीच यूके से चंडीगढ़ आए 132 यात्रियों में से 95 ठीक हैं। इसके अलावा 19 यात्रियों ने पहचान के बाद कोरोना संक्रमण का टेस्ट करवाने से इनकार कर दिया था। इनमें 15 यात्री साउथ जोन-5 जो कि सेक्टर-32 के नोडल ऑफिसर के दायरे में थे। ऐसे में हेल्थ डिपार्टमेंट ने उन्हें कहा था कि जो यात्री टेस्ट नहीं करवा रहे हैं।उनका टेस्ट करवाने के लिए एसडीएम और पुलिस की मदद ली जाए। इसके बाद 15 में से सात यात्री टेस्ट करवाने को तैयार हो गए। अब 8 यात्रियों के टेस्ट होने हैं। जबकि जोन-1 से 4 तक जीएमएसएच-16 के तहत आता है। इसमें पांच यात्रियों के टेस्ट किए जाने थे। उनमें से भी दो ने टेस्ट करवा लिया है। बाकी का मंगलवार को टेस्ट होगा।


Source: Dainik Bhaskar December 29, 2020 00:33 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */