Hindi NewsLocalChandigarhDue To Corona, Online System Was Implemented In Government Offices, Deaths In Accidents Also ReducedAds से है परेशान? सीएचबी में ई-फाइल सिस्टम 1 अगस्त 2020 से शुरू किया गया 4फायदा: फाइल वर्क कंप्यूटर पर शुरू हुआ। फाइलें अब एक ब्रांच से दूसरी ब्रांच कंप्यूटर के जरिए ही भेजी जा रही हैं। आसानी से फाइलों को ट्रैक किया जा सकता है। लोगों के काम तय समय में होते हैं। 2. सब रजिस्ट्रार ऑफिस में अपॉइंटमेंट सिस्टम 16 मई 2020 से शुरू फायदा: कोविड के दौरान भीड़ न हो, इसलिए इस सिस्टम को शुरू किया गया। तय स्लाॅट व टाइम पर लोग यहां पहुंचकर अपना काम करवा सकते हैं।3.इस्टेट ऑफिस के लिए अपॉइंटमेंट सिस्टम 1 जून 2020 से शुरूफायदा: कोरोना के दौरान लोग कम संख्या में यहां पहुंचें, इसलिए यह सिस्टम शुरू किया गया। शुरू में सिर्फ 20 लोगों को ही एक दिन में अलग-अलग स्लाॅट में अपॉइंटमेंट दी जाती थी। इसमें लोग अफसरों से भी मिल सकते थे और ब्रांचों में जाकर भी अपना काम करवा सकते थे।4.इस्टेट ऑफिस में फाइल इंस्पेक्शन22 जून 2020 से शुरू...फायदा: हर रोज कई लोग यहां पर फाइल इंस्पेक्शन के लिए आते हैं। कोरोना संक्रमण के दौरान लोगों को यहां आकर एक ब्रांच से दूसरी ब्रांच में न जाना पड़े, इसके लिए फाइल इंस्पेक्शन के लिए अपॉइंटमेंट सिस्टम शुरू किया गया।5. ई-फाइल सिस्टम सितंबर 2020 से शुरू फायदा: सोशल वेलफेयर के तहत आते चंडीगढ़ एससी, बीसी और माइनोरिटीज फाइनेंस एंड डेवलपमेंट काॅरपोरेशन (सीएससीबीसीएफएमडीसी) में सीएचबी की तरह मैनुअली फाइल का काम बंद कर कंप्यूटर में ही सारा काम शुरू किया गया है।6. सीएचबी में 17 हजार लोगों की अकाउंट स्टेटमेंट ऑनलाइन नवंबर 2020 से फायदा: 17 हजार स्माॅल फ्लैट में रहने वाले परिवारों का सारा डेटा ऑनलाइन कर दिया गया है। यहीं से पता चलता है कि कितनी पेमेंट बाकी है, पेनल्टी लगी है या नहीं। इसमें ऑनलाइन पेमेंट का भी ऑप्शन दिया गया।
Source: Dainik Bhaskar December 29, 2020 00:33 UTC