भानुप्रतापपुर|छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की। कार्यकारिणी में वर्तमान कांकेर जिलाध्यक्ष एवं बस्तर संभाग अध्यक्ष रवि प्रकाश लोहसिंह को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। बस्तरिया सहायक शिक्षकों ने कहा कि छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा पंजीकृत कर्मचारी संगठन का महासचिव बस्तर से नियुक्त किया गया। ये पूरे बस्तर के लिए खुशी का विषय है। उनकी नियुक्ति पर कोंडागांव जिलाध्यक्ष बलराम यादव, बीजापुर जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम झाड़ी, दंतेवाड़ा सारके, नारायणपुर देवेंद्र देवांगन, जगदलपुर देवराज खुंटे, उतम सिंहा, प्रदीप दास, नितिन गौतम, मुकेश रावटे, शिवनाथ मंडावी, अशोक ध्रुव, लोकेशरंजन जैन, संतोष वट्टी, लोकेश्वर साहू, घनाराम नागराज, जागेश्वर गावड़े, दिनेश ठाकुर आदि ने हर्ष जताया है।
Source: Dainik Bhaskar October 10, 2019 01:01 UTC