Dainik Bhaskar May 02, 2019, 01:38 PM ISTजींद जिले के सफीदों कस्बे की है भव्या, 500 अंकों में से हासिल किए हैं 498 अंकपानीपत। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने गुरुवार को 12वीं परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया। इसमें हरियाणा के जींद जिले की भव्या ने दूसरा स्थान हासिल किया है। भव्या के 500 में से 498 अंक आए हैं। वह जींद जिले के सफीदो में स्थित बीआरएस के इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा है।वहीं 500 में से 499 अंक लाकर पहले स्थान पर दो लड़कियों ने जगह बनाई है। दोनों लड़कियां यूपी की रहने वाली हैं। छात्र अपना रिजल्ट सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in पर देख सकते हैं। इस साल 12वीं परीक्षा में कुल 12.87 लाख छात्र/छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था। 83.4% बच्चों ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा पास की। सबसे ज्यादा त्रिवेंद्रम रीजन में 98.2% बच्चे पास हुए। सीबीएसई ने बताया कि पहली बार परीक्षा खत्म होने के 28 दिन बाद नतीजे घोषित किए गए हैं।टॉप-2 पोजिशन पर 5 लड़कियांनंबर स्कूलहंसिका शुक्ला 499/500 डीपीएस गाजियाबादकरिश्मा अरोड़ा 499/500 एसडी पब्लिक स्कूल मुजफ्फरनगरगौरांगी चावला 498/500 निर्मल आश्रम स्कूल, ऋषिकेशऐश्वर्या 498/500 केंद्रीय विद्यालय, रायबरेलीभव्या 498/500 बीआरएसके इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, जींदसीबीएसई चेयरमैन अनिता कारवाल ने बताया कि बोर्ड के कर्मचारी पिछले 15 दिन से रिजल्ट तैयार करने में जुटे थे। इस बार रिकॉर्ड 28 दिन में रिजल्ट घोषित करने के लिए कर्मचारी घर भी नहीं गए। बोर्ड की परीक्षाएं 4 अप्रैल को खत्म हुई थीं। 2 मई को रिजल्ट घोषित कर दिया गया। बोर्ड के मुताबिक अगली बार से परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो जाएंगी। रिजल्ट इसी तरह मई के पहले हफ्ते में आ जाएगा ताकि छात्रों को यूनिवर्सिटीज में प्रवेश के लिए पर्याप्त समय मिल सके। अभी 10 रीजन में परीक्षा होती थी, लेकिन अगली बार से कुल 16 रीजन में परीक्षाएं होंगी।
Source: Dainik Bhaskar May 02, 2019 08:03 UTC