टीम इंडिया ने 2 जुलाई को हुए बांग्लादेश के खिलाफ मैच में 28 रनों से जीत दर्ज की. धीमी बल्लेबाजी के कारण धोनी को सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया जा चुका है. बांग्लादेश के खिलाफ भी धोनी मैच के आखिरी ओवर में दो डॉट गेंद के बाद आउट हो गए, जिसके बाद कमेंट्रेटर संजय मांजरेकर ने भी धोनी पर कमेंट किया. @sanjaymanjrekar — Ravindrasinh jadeja (@imjadeja) July 3, 2019संजय मांजरेकर ने अपने कमेंट्री के दौरान रवींद्र जडेजा पर भी टिप्पणी की थी. हालांकि इस ट्वीट के बाद अभी तक संजय मांजरेकर की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई, लेकिन उन्होंने बांग्लादेश मैच के बाद ट्वीट किया था.
Source: NDTV July 04, 2019 04:18 UTC