क्योंकि पटाखे चोरी-छिपे मनमाने दाम पर बिक रहे थे। ऐसे में लोगों ने परंपरा की खातिर कम संख्या में ही पटाखे छोड़े। तो भी इसके कारण बुजुर्ग बच्चों के साथ ही मरीजों का भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सांस संबंधी बीमारी से गुजर रहे लोगों को खराब हवा ने काफी दिक्कतें पहुंचाई। कुत्तों की जान सांसत में रहीं। कई कुत्तों के पटाखों से जलने के मामले भी सामने आए।जागरण संवाददाता, नई दिल्ली:प्रतिबंध के बावजूद दिल्ली में जमकर पटाखे छूटे। दीपावली को शाम होते ही पटाखों के छोड़ने का जो सिलसिला शुरू हुआ वह आधी रात तक जारी रहा। करोलबाग, राजेंद्र नगर, कश्मीरी गेट, पहाड़गंज, चांदनी चौक व तुर्कमान गेट समेत अन्य इलाकों में जमकर पटाखे छूटे। पटाखों के शोर से हर इलाका गूंज उठा। थोड़ी देर में ही आसमान काले धुएं से भर गया। इस कारण बच्चों व बुजुर्गो को जहां काफी परेशानी हुई, वहीं पशु-पक्षियों की जान पर बन आई। यहीं नहीं, गली-मोहल्लों में खुलेआम पटाखे बिकते भी दिखे। मनमाने दाम पर उसे बेचे जा रहे थे। इन पर लगाम लगाने की जिम्मेदारी पुलिस की थी, लेकिन पुलिस जवान अधिकांश जगह नजर नहीं आएं। वे भी कई जगह नजरअंदाज करते दिखे। हालांकि, इस बार कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए लोग सड़कों से कहीं ज्यादा छतों पर पटाखे छुड़ाएं, जहां पुलिसकर्मियों का पहुंचना मुश्किल भरा था।दीपावली पर पटाखे जलाने की परंपरा है, पर दिल्ली में जहरीली होती हवा और कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार के साथ नहीं राष्ट्रीय हरित ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने दिल्ली में किसी भी प्रकार के पटाखों को जलाने पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके साथ ही पटाखा बेचने और जलाने पर जुर्माने के साथ जेल की सजा का भी प्रावधान किया। यहीं नहीं, इसको लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा था, वहीं दिल्ली पुलिस ने भी पटाखा रखने और बेचने के मामले में अभियान चलाकर धरपकड़ शुरू किया।दीपावली के दिन ये सारे प्रयास और प्रतिबंध हवा-हवाई साबित हुए। लोगों ने जमकर पटाखे छोड़े। हालांकि, यह पिछले वर्ष जितना नहीं था, क्योंकि पटाखे चोरी-छिपे मनमाने दाम पर बिक रहे थे। ऐसे में लोगों ने परंपरा के लिए कम संख्या में ही पटाखे छोड़े। इसके कारण बुजुर्गो व बच्चों के साथ ही मरीजों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सांस संबंधी बीमारी से गुजर रहे लोगों को खराब हवा ने काफी दिक्कतें पहुंचाई। कुत्तों की जान सांसत में रहीं। कई कुत्तों के पटाखों से जलने के मामले भी सामने आए।डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस
Source: Dainik Jagran November 15, 2020 15:22 UTC