कोविड-19 संक्रमण के चलते दिल्ली में छठ पूजा के सार्वजनिक आयोजनों पर लगी रोक हटाने के लिए पूर्वांचल के लोगों ने रविवार को छठ पूजा संघर्ष समिति की अगुवाई में जंतर मंतर पर धरना दिया। इस दौरान पूर्व सांसद व पूर्वांचल नेता महाबल मिश्रा ने कहा कि हमारी मांग सिर्फ इतनी है कि यह पर्व रोका नहीं जा सकता।राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : कोविड-19 संक्रमण के चलते दिल्ली में छठ पूजा के सार्वजनिक आयोजनों पर लगी रोक हटाने के लिए पूर्वाचल के लोगों ने रविवार को छठ पूजा संघर्ष समिति की अगुवाई में जंतर-मंतर पर धरना दिया। इस दौरान पूर्व सांसद व पूर्वाचल नेता महाबल मिश्रा ने कहा कि हमारी मांग सिर्फ इतनी है कि यह पर्व रोका नहीं जा सकता। हर हाल में इसका आयोजन होगा, इसलिए केंद्र और दिल्ली सरकारी बाकी आयोजनों की तरह छठ पूर्व के लिए भी एक गाइडलाइन जारी करे। उन्होंने कहा कि सोमवार को वह एक प्रतिनिधिमंडल के साथ उपराज्यपाल अनिल बैजल से मिलने जाएंगे और अपनी मांग रखेंगे। अगर मांग नहीं मानी गई तो वहां पर भूख हड़ताल शुरू करेंगे।महाबल मिश्रा ने कहा कि जिस प्रकार इस पर्व पर रोक लगाई गई है, उसमें अमीर या बड़े लोग तो अपने छत या प्रांगण में मना लेंगे, लेकिन जो फ्लैट में रहते हैं, वो कहां जाएंगे। किराए पर रहने वाले लोग कैसे मनाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि कोविड बहुत फैल रहा है, लेकिन हम नियमों के अनुसार ही यह पर्व मनाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीछे कई पर्व हुए, उनमें सरकार ने किसी पर्व में 30 से 40 तो किसी में 50 लोगों की अनुमति दी। हमारे इस पर्व पर भी यह नियम लागू करें, हम 30 से 40 लोगों के साथ पर्व मना लेंगे। सरकार ज्यादा से ज्यादा छठ घाट बना दें, ताकि कम संख्या में लोगों को जहां जगह मिले, वहां पर छठ हो जाए। हम शांतिपूर्वक इस समस्या का हल चाहते हैं, जिसमें पर्व भी हो जाए और कोविड का फैलाव भी न हो।डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस
Source: Dainik Jagran November 15, 2020 15:11 UTC