Hindi NewsSportsLewis Hamilton Equals Michael Schumacher's Record Of Championship Wins, Hamilton Won His 7th World TitleAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपतुर्की ग्रां प्री: लुइस हैमिल्टन ने 7वीं बार फॉर्मूला-1 वर्ल्ड चैम्पियनशिप जीती, शूमाकर के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कीमर्सिडीज टीम के ड्राइवर लुइस हैमिल्टन ने जर्मनी के लीजेंड ड्राइवर माइकल शूमाकर के सबसे ज्यादा 7 फॉर्मूला-वन वर्ल्ड चैम्पियनशिप जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। उन्होंने यह उपलब्धि रविवार को तुर्की ग्रां प्री जीतकर हासिल की।हैमिल्टन की यह 94वीं जीत है। वे अब तक हुई 14 में से 10 राउंड की रेस जीतकर वर्ल्ड चैम्पियनशिप जीत गए हैं। हैमिल्टन ने 2008, 2014, 2015, 2017, 2018, 2019, 2020 में फॉर्मूला-वन वर्ल्ड चैम्पियनशिप अपने नाम किया। वहीं, शूमाकर ने 1994, 1995, 2000, 2001, 2002, 2003, 2004 में ये खिताब अपने नाम किया था। इस साल 17 राउंड की रेस होनी हैं।फॉर्मूला-वन खिताब जीतने के बाद लुइस हैमिल्टन रो पड़े। उनके दोस्त और फरारी के ड्राइवर सेबेस्टियन वेटेल और मर्सिडीज टीम के लोगों ने उन्हें संभाला।तुर्की ग्रां प्री में सर्जियो पेरेज दूसरे नंबर परसर्जियो पेरेज दूसरे स्थान पर रहे। हैमिल्टन ने पेरेज को 31.6 सेकंड के समय से पछाड़कर ये जीत हासिल की। फरारी के सेबेस्टियन वेटेल तीसरे स्थान पर रहे।पिछला खिताब हैमिल्टन ने जीता थाहर साल अलग-अलग देशों में होने वाली हर एक ग्रां प्री रेस में टॉप-10 टीम को पॉइंट दिए जाते हैं। विजेता को सबसे ज्यादा और दूसरे नंबर को उससे कम, इसी तरह सभी को अंक मिलते हैं। आखिर में सबसे ज्यादा पॉइंट वाला ड्राइवर वर्ल्ड चैम्पियन का खिताब जीतता है। पिछली बार भी सबसे ज्यादा 413 पॉइंट के साथ यह खिताब हैमिल्टन ने जीता था। उन्होंने 21 में से 11 रेस जीती थीं।ड्राइवर कितने टाइटल्स साल माइकल शूमाकर 7 1994, 1995, 2000, 2001, 2002, 2003, 2004 लुइस हैमिल्टन 7 2008, 2014, 2015, 2017, 2018, 2019, 2020 जुआन मैनुअल फांग्यो 5 1951, 1954, 1955, 1956, 1957 एलन प्रोस्ट 4 1985, 1986, 1989, 1993 सेबेस्टियन वेटेल 4 2010, 2011, 2012, 2013फरारी के ड्राइवर सबसे ज्यादा बार चैम्पियन बनेइंजन मैन्युफैक्चरर फरारी के ड्राइवर ने सबसे ज्यादा 15 बार फॉर्मूला-वन वर्ल्ड चैम्पियनशिप खिताब अपने नाम किया। इसके बाद फोर्ड और मर्सिडीज (13-13 बार) का नंबर आता है। वहीं रेनो 11 बार के साथ चौथे नंबर पर है।UK ने जीते 20 फॉर्मूला-1 टाइटल्सयूनाइटेड किंगडम के ड्राइवर सबसे ज्यादा बार फॉर्मूला-वन चैम्पियन बने हैं। UK के 10 ड्राइवर्स ने 20 बार खिताब पर अपना कब्जा जमाया। जबकि जर्मनी के 3 ड्राइवर्स ने 12 बार खिताब पर कब्जा किया। ब्राजील के 3 ड्राइवर्स ने 8 बार और अर्जेंटीना के 1 ड्राइवर ने 5 बार चैम्पियनशिप जीता।सेबेस्टियन वेटेल वर्ल्ड चैम्पियनशिप खिताब (2010) पर कब्जा जमाने वाले सबसे युवा ड्राइवर हैं। उन्होंने 23 साल 134 दिन की उम्र में खिताब पर कब्जा जमाया था। वहीं लुइस हैमिल्टन 23 साल 300 दिन की उम्र के साथ चैम्पियनशिप जीतने वाले (2008) दूसरे सबसे युवा ड्राइवर हैं।
Source: Dainik Bhaskar November 15, 2020 15:21 UTC