Hindi NewsLocalMpShivraj Singh Chouhan; MP Religious Freedom Bill 2020 | Shivraj Singh Chouhan Cabinet Will Approve Bill Against Love Jihad TodayAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपधर्म स्वातंत्र्य अधिनियम 2020:: लव जिहाद के खिलाफ अध्यादेश को कैबिनेट की मंजूरी, मप्र में आज से ही लागू होगा कानूनमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चाैहान की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम 2020 के अध्यादेश को मंजूरी दी गई। इस कानून को आज से ही लागू किया जा रहा है।विधानसभा का शीतकालीन सत्र स्थगित होने पर फैसलायूपी की योगी सरकार के बाद मप्र में लागू होगा कानूनयूपी की योगी सरकार की तरह ही मध्यप्रदेश में भी लव जिहाद के खिलाफ प्रस्तावित धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम 2020 को अध्यादेश लागू करने जा रही है। शिवराज कैबिनेट ने आज अध्यादेश को मंजूरी दे दी है। बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस कानून में जो व्यक्ति या संस्थाएं इसमें सहयोग करेंगी, उनको भी अपराधी बनाया है। सरकार के लिए बेटियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। पिता की संपत्ति में उत्तराधिकार का प्रावधान किया है। सरकार इस कानून को आज से ही लागू करने जा रही है।मंत्रालय सूत्रों ने बताया कि राज्यपाल आंनदीबेन पटेल आज ही अध्यादेश को लागू करने की स्वीकृति दे सकती हैं। सरकार की तैयारी अध्यादेश को आज ही राजपत्र में प्रकाशन कर लागू करने की है। इससे पहले 26 दिसंबर को कैबिनेट ने विधेयक को मंजूरी दी थी, लेकिन 28 दिसंबर से शुरू होने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र के स्थगित होने के कारण अब सरकार इस कानून को अध्यादेश के माध्यम से लागू करने जा रही है। इसे छह महीने के अंदर पास कराना होगा। ऐसे में इस बजट सत्र में इसे पेश किया जाएगा।यूपी में भी राज्यपाल आनंदी बेन ने ही मंजूरी दीमध्यप्रदेश से पहले उत्तरप्रदेश में लव जिहाद के खिलाफ अध्यादेश लाया गया। यहां पर 26 नवंबर को आनंदी बेन ने मंजूरी दी थी। वहां विधानसभा सत्र नहीं होने के कारण अध्यादेश के माध्यम से लाया गया, जबकि मध्यप्रदेश में विधानसभा सत्र प्रस्तावित था, लेकिन इसके स्थगित होने के कारण अब इसे अध्यादेश के रास्ते लाया गया है।बिल के 10 मुख्य पॉइंट
Source: Dainik Bhaskar December 29, 2020 04:41 UTC