देश की तरक्की के लिए गांवों का स्मार्ट होना जरूरी: राज्यपाल - News Summed Up

देश की तरक्की के लिए गांवों का स्मार्ट होना जरूरी: राज्यपाल


जोधपुर। राज्यपाल कल्याणसिंह ने कहा है कि देश की तरक्की के लिए गांव का स्मार्ट होना जरूरी है। इसके लिए ध्येय और जज्बा जरूरी है।राज्यपाल बुधवार को जोधपुर सर्किट हाऊस में ग्रामीणों से संवाद कर रहे थे। इन ग्रामीणों में बुजुर्ग, नौजवान, महिलाएं और छात्राएं शामिल थे। उन्होंने कहा कि गांव की तरक्की के लिए मेरी कुछ कल्पनाएं हैं और मैं खुद भी गांव का हॅूं। अगर गांव को स्मार्ट बनाना है तो ये 8 कार्य करने होंगे। उन्होंने 8 बिन्दुओं का संदेश दिया। इसके अंतर्गत सडक़, खेतों की सिंचाई, शिक्षा, बिजली, स्वास्थ्य, सुरक्षा, स्वरोजगार व स्वावलबंन है। जिस दिन ये 8 कार्य पूरे हो जाएंगे उस दिन गांव स्मार्ट ही नहीं बल्कि गांवो से शहर का पलायन भी रूक जाएगा।राज्यपाल ने अपने 8 बिन्दुओं पर सकारात्मक परिणाम बताते हुए ग्रामीणों से प्रत्येक पर संवाद किया। उन्होंने कहा कि पुलिस विश्वविद्यालय द्वारा गांव गोद लेने के बाद पहले क्या था और अब क्या बदलाव हुआ। ग्रामीणों ने कहा कि विश्वविद्यालय का पूर्ण सहयोग मिला तथा अधिकारियों एवं स्टाफ ने लगातार संपर्क बनाए रखा और गांव-गांव, गली-गली घूमकर स्वच्छता व शौचालय बनाने के कार्य भी किए। पशुओं के बारे में भी जानकारियां दीं। ग्रामीणों ने बताया कि विश्वविद्यालय ने पौधारोपण के लिए 1 लाख रूपए की राशि भी दी। सीमा से लगते रोड़ के कनेक्शन हो गए। पानी तो नमकीन है मगर वर्षा जल संग्रहण के लिए तालाब वगैरह बने हुए है। गांव में बिजली आती है व दवाइयां भी पूरी मिलती है। स्वरोजगार में कृषि एवं मजदूरी के साधन है। गांव गोद लेने के बाद तब से अब तक बहुत फर्क महसुस हुआ है।राज्यपाल की संवेदनशीलता व गांवों के प्रति उनका बेहतरीन सोच है और इसीलिए उन्होंने गांवों के 5 नौजवान मौके पर ही चयनित किए। उन नौजवानों को यह जिम्मेदारी दी कि आप लोग ध्यान रखेंगे कि गांव में गंदगी नहीं हो, किसी प्रकार का नशा नहीं हो तथा निरक्षरता नहीं रहे। बेटियों के पढ़ाने के सवाल पर छात्राओं ने कहा कि 10 वीं तक तो काफी छात्राएं है तथा 11 वीं व 12 वीं कक्षाएं तो खुल गई मगर अभी घरवालों में भेजने पर हिचकिचाहट है। इस पर राज्यपाल ने कहा कि कन्या की शिक्षाओं पर ज्यादा ध्यान दें। जिला कलेक्टर और शिक्षा व संबंधित अधिकारियों से उन्होंने कहा कि आप लोग स्वयं मौके पर जाएं तथा बेटियों को पढ़ाना आवश्यक है, यह समझाएं। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि लडक़ी पढ़ती है तो एक नहीं दो खानदान शिक्षित होते है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट विलेज में पानी के लिए तालाब जरूरी है। पानी राज्य में समस्या है मगर नरेगा में तालाब चौड़ा व गहरा करवाने के कार्य पर बल दें। उन्होंने कहा कि अपना गांव सुधारने को गांव वालों को ही समर्पण के साथ काम करना है, बाहर वाले तो केवल सहयोग कर सकते है।राज्यपाल ने ग्रामीण-संवाद में आई छात्राओं से बड़े लाड़ के साथ कहा कि आप लोग उन लड़कियों के घर जाएं और स्कूल नहीं भेजने वाले माता-पिता के सामने अनशन तक कर दें। मतलब कोशिश करते रहे, ध्येय बनालें। जज्बा जब दिलों में होगा तो शिक्षा, स्वच्छता व नशा मुक्ति जरूर रंग लाएंगी। गांव वालों की तरफ से राज्यपाल को साफा पहिनाया गया। राज्यपाल ने मौके पर ही फूड-पैकेट दिए व कहा कि यहीं मेरे सामने भोजन करें तथा स्वयं उन्होंने भी वहीं फूड पैकेट से भोजन किया।राज्यपाल कल्याणसिंह ने इससे पूर्व प्रेस व मीडिया से अपने मन की बात करते हुए कहा कि मुझे 3 सितम्बर 2019 को 5 साल पूरे हो रहे है। इन 5 सालों में मुझे लगा कि राजस्थान के लोग सुशील, सभ्य व श्रमप्रिय है। प्रदेश में कानून व शांति व्यवस्थ माकूल है। यहा के लोगों का स्वभाव भी बहुत अच्छा है सभी अपने काम से काम करते है। मुझें 5 साल बीत गए और समय का यहंा रहते पता ही नहीं चला। मैं यहंा की संस्कृति से बेहद प्रभावित हुआ हॅूं।राज्यपाल ने कहा कि कुलाधिपति के रूप में मैने दीछांत समारोह के निर्णय लिए। मैने जब शपथ ली तो 32 हजार डिग्रीया लंबित पड़ी थी। प्रत्येक वर्ष दीछांत की व्यवस्थाएं बदली और 3 पीढीयों तक की लंबित पड़ी डिग्रीयों का वितरण किया गया। आज मैं गर्व के साथ कह सकता हॅूं कि प्रदेश में अब कोई डिग्री लंबित नहीं है। हर वर्ष दीछांत हो रहे है। उन्होंने कहा कि गांव के लोग पढऩा चाहते है। उन्होंने बालिका शिक्षा पर बल देते हुए कहा कि लड़किया डिग्री व स्वर्ण पदक लेने में अब अव्वल है। इस मौके संभागीय आयुक्त बी.एल. कोठारी, पुलिस आयुक्त प्रफुल्ल कुमार, जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।इससे पूर्व आज एयरपोर्ट पहुंचने पर राज्यपाल कल्याणसिंह का संभागीय आयुक्त बी.एल. कोठारी, पुलिस आयुक्त प्रफुल्ल कुमार, जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित, जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर गुलाबसिंह चौहान, पुलिस विश्वविद्यालय के कुलपति एन आर के रेड्डी एवं पुलिस विश्वविद्यालय के कार्यवाहक रजिस्टार सोहनलाल शर्मा आदि ने उनका भावभीना स्वागत किया।


Source: Dainik Bhaskar July 18, 2019 06:45 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */