दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में क्यों पड़ रही है भीषण गर्मी, पढ़िए- ये है 3 बड़ी वजह - News Summed Up

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में क्यों पड़ रही है भीषण गर्मी, पढ़िए- ये है 3 बड़ी वजह


केजे रमेश (महानिदेशक, मौसम विज्ञान विभाग) का कहना है कि मौसम की स्थिति में चरम की ओर तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। इसकी वजह जलवायु परिवर्तन ही सामने आ रहा है। यह भी सही है कि हरियाली का मतलब घास वाले पार्क नहीं होते। वन क्षेत्र होना आवश्यक है। इसी तरह कच्चा क्षेत्र, जहां वर्षा जल संचयन हो सके, दिल्ली में अब लगातार घटता जा रहा है।गर्मी से बच्चों व बुजुर्गों को खतरा अधिकवसंत कुंज स्थित फोर्टिस अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल नागपाल ने कहा कि भीषण कर्मी के कारण बुखार, सिर दर्द, उल्टी की परेशानी से पीड़ित बच्चे इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। कई बच्चों को घबराहट व थकान भी होती है। गर्मी से बचाव के लिए एसी या कूलर का इस्तेमाल करें। डॉक्टर कहते हैं कि बुजुर्गों को भी हीट स्ट्रोक का खतरा अधिक रहता है।अस्पतालों को जारी किया अलर्टमौसम के मौजूदा मिजाज को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रलय ने अस्पतालों को अलर्ट भी जारी किया है। इसके तहत हीट स्ट्रोक के मरीजों को प्रमुखता के आधार पर इलाज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।गर्मी के दुष्प्रभाव का अंतिम चरण है हीट स्ट्रोक : डॉ. मनोज शर्माफोर्टिस अस्पताल के इंटरनल मेडिसिन के विशेषज्ञ डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि हीट स्ट्रोक शरीर पर गर्मी के दुष्प्रभाव का अंतिम चरण है। इससे पहले के तीन स्टेज हैं। यह हीट सिंड्रोम से शुरू होकर हीट स्ट्रोक तक हो सकता है। हीट सिंड्रोम से पीड़ित व्यक्ति को गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन होने लगता है। साथ ही घबराहट व बेचैनी होती है। दूसरे चरण में मांसपेशियों में दर्द और थकान होने लगती है। इसके अलावा कई लोगों में गर्मी के कारण एग्जर्सन होता है। हीट स्ट्रोक होने पर शरीर का तापमान नियंत्रित करने का सिस्टम खराब हो जाता है। इसलिए पसीना आना बंद हो जाता है। इस कारण शरीर ठंडा नहीं हो पाता। इस दौरान 104 डिग्री फारेनहाइट से अधिक तेज बुखार हो जाता है। इस वजह से तंत्रिका तंत्र और मस्तिष्क पर असर पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में चिड़चिड़ापन व बेहोशी जैसी स्थिति हो सकती है और कुछ लोगों को दौरे भी पड़ सकते हैं। आरएमएल अस्पताल के डॉक्टर कहते हैं कि इमरजेंसी में हीट स्ट्रोक से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं। लोकनायक अस्पताल की इमरजेंसी की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रीतू सक्सेना ने कहा कि गर्मी के कारण बुखार व सिर दर्द की शिकायत लेकर लोग इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।जानलेवा हो सकता है हीट स्ट्रोकगर्म हवा के थपेड़े से हीट स्ट्रोक का खतरा बना हुआ है। थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा हो सकती है। डॉक्टर कहते हैं कि 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान होने पर शरीर को मौसम के अनुकूल ढलने में दिक्कत होती है। इसके चलते अधिक देर तक धूप में रहना खतरनाक है।जानिए- 'बुद्धिमान मूर्ख राजा' के बारे में, गिरीश कारनाड ने दिखाया उसका दूसरा पहलूदिल्ली-NCR की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिकलोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: JP Yadav


Source: Dainik Jagran June 11, 2019 06:11 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */