देश के इतिहास में एक मुख्यमंत्री को अपना नामांकन दाखिल करने के लिए पहली बार इतना समय लगा. आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए 1009 उम्मीदवारों की तरफ से 1528 नामांकन दाखिल किए गए. जब कागजातों की जांच की गई तो अब केवल 28 उम्मीदवार ही चुनाव मैदान में बचे हैं. हालांकि आपको बता दें कि अभी भी नई दिल्ली सीट पर पूरी दिल्ली में सबसे ज्यादा उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. 24 जनवरी यानी शुक्रवार को उम्मीदवारों के नाम वापस लेने का आखरी दिन है जिसके बाद उम्मीदवारों की फाइनल सूची जारी होगी.
Source: NDTV January 23, 2020 18:11 UTC