दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषित की चुनाव से संबंधित कमेटीनई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियां कांग्रेस ने चुनाव से संबंधित कमेटियों का गठन कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस की चुनाव समिति, प्रचार समिति, घोषणा पत्र समिति, चुनाव प्रबंधन समिति और मीडिया समन्वय समिति की घोषणा की गई है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इन सभी कमेटियों के गठन की मंजूरी दे दी है।सोनिया गांधी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा को प्रदेश कांग्रेस की चुनाव समिति का प्रमुख बनाया है। जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन को चुनाव घोषणा पत्र का प्रमुख बनाया गया है। कीर्ति आजाद कैंपेन कमेटी के प्रमुख बनाए गए हैं। वरिष्ठ नेता जेपी अग्रवाल को प्रचार समिति का प्रमुख बनाया गया है जबकि अरविंदर सिंह लवली चुनाव प्रबंधन समिति के प्रमुख की जिम्मेदारी संभालेंगे।य़े भी पढ़ेंः अनाधिकृत कॉलोनियों के मुद्दे पर ट्विटर पर भिड़े केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी और मनीष सिसोदियादिल्ली सरकार ने बदला प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन का नाम, इन मार्गों के नाम भी बदले गएनए साल पर DMRC ने दिया लाखों यात्रियों को तोहफा, दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण का काम शुरूPosted By: Mangal Yadavडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस
Source: Dainik Jagran December 31, 2019 15:28 UTC