तैमूर अली खान की घुड़सवारी की लेटेस्ट तस्वीरें देख आप कहेंगे So cute - News Summed Up

तैमूर अली खान की घुड़सवारी की लेटेस्ट तस्वीरें देख आप कहेंगे So cute


तैमूर अली खान की घुड़सवारी की लेटेस्ट तस्वीरें देख आप कहेंगे So cuteमुंबई। तैमूर अली खान। यह उस स्टारकिड का नाम है जिसकी तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं। तैमूर की ज्यादातर तस्वीरें काफी क्यूट होती हैं और इस कारण सबको पसंद आती हैं। हाल ही में जो तस्वीरें आई हैं वो भी कुछ इस प्रकार की हैं जिन्हें देखकर आप फिर बोल उठेंगे सो क्यूट।जी हां, जो लेटेस्ट तस्वीरें आई हैं वो वाकई शानदार हैं। क्योंकि इन तस्वीरों में आप देख सकेंगे कि तैमूर अली खान घुड़सवारी कर रहे हैं। एक-एक कर आपको तस्वीरें दिखाते हैं कि किस प्रकार तैमूर घड़सवारी के लिए तैयार हुए। नीचे पहली तस्वीर में आप देख सकते हैं कि तैमूर के हाथों में कैप है और वे बड़ी उत्सुकता से देख रहे हैं।तैमूर ने इस मौके पर रेड कलर की टीशर्ट पहन रखी थी जिसमें वे हमेशा की तरह क्यूट लग रहे थे।इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि तैमूर पूरी तैयारी के बाद घड़सवारी के लिए आखिरकार रेडी हुए।और तैमूर ने आखिरकार घुड़सवारी की। तैमूर को घुड़सवारी करवाते हुए दो लोग भी नजर आ हैं।तैमूर की यह जो लेटेस्ट तस्वीरें आई हैं वे भी खूब वायरल हो रही हैं।आपको बता दें कि, तैमूर अब जब भी मीडिया कैमरा मैन को देखते हैं तो वेव करने लगते हैं।आपको बता दें कि, तैमूर कभी पापा सैफ तो कभी मॉम करीना के साथ नजर आते हैं। कुछ दिन पहले जागरण डॉट कॉम के एंटरटेनमेंट शो लाइट्स कैमरा एक्शन में एंटरटेनमेंट एडिटर पराग छापेकर से बातचीत करते हुए सैफ ने तैमूर को लेकर कहा था कि, तैमूर का नाम बहुत बड़ा है इसलिए वे उसे टिन कहकर बुलाते हैं। पैपराजी को लेकर सैफ ने कहा था कि, मुझे तैमूर को लेकर कोई प्रॉब्लम नहीं है। हमारे देश में पैपराजी बहुत अच्छी है। लेकिन बाकी देशो में खतरनाक हो सकती है जैसे लेडी डायना का केस सामने आया था कि उनका एक्सीडेंट हो गा था। हमारे यहां स्थित बहुत अच्छी है इसलिए मुझे इससे कोई प्रॉब्लम नहीं है। तैमूर स्टार है और उन्हें छिपा भी नहीं सकते। कोई व्यक्ति मेरी बिल्डिंग के सामने बैठा होता है और बच्चे का फोटो लेकर छाप देता है तो इससे क्या प्रॉब्लम होगी।यह भी पढ़ें: कटरीना कैफ और सुनील ग्रोवर साथ, फिल्म भारत की शूटिंग लोकेशन से आई खास तस्वीरयह भी पढ़ें: पीएम मोदी के साथ 'बैकफी' लेकर खुश हैं कार्तिक आर्यन, क्या है बैकफी बता रहे हैं खुद कार्तिकPosted By: Rahul soni


Source: Dainik Jagran January 20, 2019 18:22 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */