खास बातें मोदी सरकार ने 2016 में उज्ज्वला योजना शुरू की थी पूर्वी उत्तर प्रदेश के बलिया ज़िले से शुरू की गई थी योजना अब सिलेंडर का महंगा होना बना सिरदर्दनरेंद्र मोदी सरकार ने 2016 में उज्ज्वला योजना (Ujjwala Yojana) शुरू की थी. बलिया की गुड्डी देवी एक ईंट भट्ठा मज़दूर की पत्नी हैं और तीन बच्चों की मां हैं. गुड्डी कहती हैं कि परिवार हर महीने सिलिंडर भराने का ख़र्च नहीं उठा सकता और पुराना चूल्हा जलाना सस्ता पड़ता है. एजेंसी के कर्मचारी कहते हैं, पहले मुफ़्त गैस सिलिंडर के बाद, शायद ही कोई नियमित गैस सिलिंडर भरवाता हो. रिपोर्ट के मुताबिक, 2015 में 88% घरों का कहना था कि एलजीपी कनेक्शन का इस्तेमाल न करने की वजह इसका महंगा पड़ना है.
Source: NDTV May 11, 2019 03:45 UTC