तिरंगे के संग भेजेें सेल्फी, जागरण संग जश्न मनाने का मिलेगा बेहतरीन मौका Lucknow newsलखनऊ, जेएनएन। गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। हर एक में देशभक्ति का जनून छाया हुआ है। रविवार को तिरंगा लेकर सड़क पर उतरने को शहरवासी बेताब हैं। ऐसे में दैनिक जागरण आपके लिए 'तिरंगे संग सेल्फी' कांटेस्ट लेकर आया है। इसमें पांच बेहतरीन फोटो का चयन कर अखबार में प्रकाशित किया जाएगा।आइए हम सब अब गणतंत्र दिवस को मिलकर और खास बनाएं। अपनी खुशियों की सेल्फी तिरंगे संग लेकर दैनिक जागरण के फेसबुक पेज पर पोस्ट करें। इसका लिंक https://www.facebook.com/Dainik-Jagran-Lko-Activity-Page है। एक्टिविटी पेज पर पोस्ट की गई सेल्फी और उस पर मिले लाइक्स के आधार पर फोटो का चयन होगा। सर्वश्रेष्ठ पांच फोटो को दैनिक जागरण में प्रकाशित किया जाएगा। सेल्फी कांटेस्ट का अंतिम समय 26 जनवरी को रात्रि 12 बजे तक रहेगा।ऐसे लें भागआपको तिरंगे के साथ एक सेल्फी क्लिक करनी हैइस सेल्फी को दैनिक जागरण के फेसबुक पेज पर पोस्ट करेंपोस्ट की गई फोटो के साथ स्लोगन पूरा करें। जैसे कि जब तिरंगा लहराता है...पोस्ट की गई फोटो पर ज्यादा से ज्यादा लाइक्स पाने के लिए अपनी पोस्ट को अधिक से अधिक लोगों को टैग व शेयर करें।Posted By: Anurag Guptaडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस
Source: Dainik Jagran January 25, 2020 02:48 UTC