तस्करी पर पुलिस भारी: झारखंड से ढाई क्विंटल डोडा पोस्त जा रहा था फलौदी, बीकानेर पुलिस ने पकड़ा, एक गिरफ्तार - News Summed Up

तस्करी पर पुलिस भारी: झारखंड से ढाई क्विंटल डोडा पोस्त जा रहा था फलौदी, बीकानेर पुलिस ने पकड़ा, एक गिरफ्तार


Hindi NewsLocalRajasthanBikanerTwo And A Half Quintal Doda Was Being Posted From Jharkhand, Phalodi, Bikaner Police Arrested, One ArrestedAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपतस्करी पर पुलिस भारी: झारखंड से ढाई क्विंटल डोडा पोस्त जा रहा था फलौदी, बीकानेर पुलिस ने पकड़ा, एक गिरफ्तारबीकानेर 15 घंटे पहलेकॉपी लिंकबीकानेर में नाल पुलिस ने इस ट्रक को पकड़ा है, जिसमें ढाई क्विंटल डोडा पोस्त मिला है, ट्रक जोधपुर नंबर का हैबीकानेर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पुलिस की लाख कोशिश के बाद भी नहीं रुक पा रही है। शुक्रवार को पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 25 क्विंटल डोडा पोस्त बरामद किया है। जिसकी कीमत करोड़ों रुपए में आंकी गई है।नाल थाना अधिकारी विक्रम सिंह चारण ने बताया कि नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में ट्रक से 25 क्विंटल डोडा पोस्त बरामद किया गया है। ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। ट्रक चालक ने बताया है कि ट्रक झारखंड से फलोदी के लिए ले जाया जा रहा था।दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शुक्रवार को नाल थाना पुलिस थाना क्षेत्र से ऐसा ट्रक निकलेगा। ऐसे में बाईपास पर नाका लगाया गया। सभी वाहनों की चैकिंग की गई। इस दौरान स्टील से भरे एक ट्रक को खंगाला तो उसमें डोडा पोस्त मिला। यह पहली घटना नहीं है बल्कि बीकानेर में आमतौर पर डोडा पोस्त बरामद होते रहते हैं। बीकानेर पुलिस ने इन दिनों मादक पदार्थों, दवाओं की तस्करी के खिलाफ अभियान छेड़ा हुआ है।


Source: Dainik Bhaskar December 25, 2020 12:06 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */