गौहर और जैद ने लिखा- कुबूल है! गौहर खान ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में 'कुबूल है' के साथ जैद दरबार को टैग भी किया है। जबकि जैद ने भी गौहर की तरह ही इन्हीं तीन तस्वीरों के साथ गौहर को टैग कर लिखा है- 'कुबूल है!' 5 नवंबर को की थी सगाई की घोषणा जैद दरबार बॉलिवुड के दिग्गज म्यूजिक डायरेक्टर इस्माइल दरबार के बेटे हैं। जैद खुद भी एक ऐक्टर और डांसर हैं। दोनों ने 5 नवंबर के दिन सोशल मीडिया पर ही सगाई की घोषणा की थी। करीब दो साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे जैद और गौहर को ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं।
Source: Navbharat Times December 25, 2020 12:00 UTC