तमिलनाडु में ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश, 150 से ज्यादा छात्र गिरफ्तार - News Summed Up

तमिलनाडु में ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश, 150 से ज्यादा छात्र गिरफ्तार


कोयंबटूर, प्रेट्र/आइएएनएस। कोयंबटूर जिले के पोलाची के समीप अगरी नेस्ट रिजॉर्ट में ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश किया गया। पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह रिजॉर्ट से 150 से ज्यादा कॉलेज छात्रों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को शुक्रवार से रिजॉर्ट में बड़ी संख्या में छात्रों के डेरा डाले होने की शिकायत मिली थी। छात्रों के ड्रग्स के सेवन में शामिल होने की जानकारी मिली थी। इसके आधार पर छापामारी की गई। पूरी रात गाने-बजाने के शोरगुल से पड़ोसियों को परेशानी हुई और उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी।पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार किए गए कुल 159 छात्रों को गांजा, कोकीन, नशे के इंजेक्शन, मादक पदार्थ और शराब के नशे में पाया गया। अधिकांश छात्र पड़ोसी राज्य केरल के हैं जो कोयंबटूर के आसपास के निजी कॉलेजों में पढ़ रहे हैं। छात्रों ने एक दूसरे से सोशल मीडिया पर संपर्क किया था और इस पार्टी के लिए प्रति व्यक्ति 1200 रुपये खर्च तय किया था।रिजॉर्ट के छह कर्मचारियों को भी गिरफ्तार किया गया है। इसका मालिक फरार हो गया है। रिजॉर्ट से मादक पदार्थ बरामद हुए हैं और कई दोपहिया और चारपहिया वाहन भी जब्त किए गए हैं। जिले के कलेक्टर के. राजमणि ने रिजॉर्ट सील करने का आदेश दिया है।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Nitin Arora


Source: Dainik Jagran May 04, 2019 15:22 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */