क्‍या पीएम मोदी ने छोड़ दिया है वंदे मातरम का नारा? जानिये आखिर यह सवाल उठ क्‍यों रहा है... - News Summed Up

क्‍या पीएम मोदी ने छोड़ दिया है वंदे मातरम का नारा? जानिये आखिर यह सवाल उठ क्‍यों रहा है...


खास बातें वंदे मातरम के नारे के दौरान नीतीश कुमार नहीं हुए थे खड़े पीएम मोदी ने दरभंगा की रैली के बाद नहीं लगाया वंदे मातरम का नारा नीतीश कुमार रैली के दौरान स्टेज पर दिखे थे असहजअपनी रैलियों का समापन भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे से करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने क्‍या अब वंदे मातरम के नारे का त्‍याग कर दिया है? लेकिन शनिवार को यूपी की रैली में भी पीएम मोदी (PM Modi) ने वंदे मातरम का नारा नहीं लगाया. ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या पीएम मोदी (PM Modi) ऐसा बिहार के दरभंगा में नीतीश कुमार के साथ हुई रैली सीख लेते हुए कर रहे हैं. दरभंगा की रैली के बाद पीएम मोदी ने मुजफ्फपुर में एनडीए की रैली की लेकिन इस रैली में अंत में उन्होंने भारत माता की जय का नारा तो लगाया लेकिन वंदे मातरम का नारा नहीं लगाया. तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी का वंदे मातरम वाला वीडियो अपने ट्विटर पर शेयर कर कहा कि नीतीश कुमार ने क्या हाल बना लिया है.


Source: NDTV May 04, 2019 15:22 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */