Share6 बार वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाली सुपरमॉम मैरीकॉम इस बार रूस में होने वाले वर्ल्ड चैंपियनशिप में 7वां गोल्ड जीतने की तैयारी में हैं. उन्होंने NDTV से एक बेबाक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें टोक्यो के लिए किसी के साथ ट्रायल्स खेलने में कोई डर नहीं है. वो ये भी कहती हैं कि टोक्यो में गोल्ड जीतना उनका सबसे बड़ा सपना है. हाल ही में दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा जैसी बॉलीवुड सुपरस्टार को लोकप्रियता के एक सर्वे में हराकर वो हैरान तो हैं ही, वो कहती हैं कि ये सुनकर उन्हें रोना आ गया था.
Source: NDTV September 28, 2019 17:15 UTC