क्या वायरल : आरबीआई 2 हजार रुपए का नोट बंद करने वाला है। 1 जनवरी 2020 से 1 हजार रुपए का नया नोट लॉन्च होगाआरबीआई 2 हजार रुपए का नोट बंद करने वाला है। 1 जनवरी 2020 से 1 हजार रुपए का नया नोट लॉन्च होगा क्या सच : आरबीआई ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की। यह खबर फर्जी हैDainik Bhaskar Oct 10, 2019, 12:23 PM ISTफैक्ट चेक डेस्क. सोशल मीडिया पर एक मैसेज बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि, 1 जनवरी 2020 से आरबीआई 2 हजार रुपए का नोट बंद करने जा रही है। साथ ही यह भी दावा किया जा रहा है कि आरबीआई 1 हजार रुपए का नया नोट लॉन्च करने वाली है। एक पाठक ने हमें यह मैसेज सच्चाई जानने के लिए भेजा। पड़ताल में सोशल मीडिया का दावा फर्जी साबित हुआ।क्या वायरलफेसबुक पर एक यूजर ने पोस्ट करते हुए लिखा कि, 'सेंट्रल रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया 1 जनवरी 2020 को 1 हजार रुपए का नया नोट लॉन्च करेगा'।2 हजार रुपए के नोट वापस लिए जाएंगे। आप 10 दिन में सिर्फ 50 हजार रुपए बदल सकते हैं। कृपया 2 हजार रुपए के नोट तुरंत बदलना शुरू कर दें।10 अक्टूबर 2019 के बाद आप नोट नहीं बदल सकेंगे।एक न्यूज चैनल ने भी इस फर्जी खबर को प्रसारित कर दिया।क्या है सच्चाईपड़ताल में पता चला कि सोशल मीडिया का दावा फर्जी है। आरबीआई की तरफ से ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है। आरबीआई अपनी सभी घोषणाएं आधिकारिक वेबसाइट पर करता है। वहां ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली।
Source: Dainik Bhaskar October 10, 2019 06:54 UTC