प्रीत विहार के ज्वेलर से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में ज्लेवर के शोरूम पर काम करने वाले पूर्व कर्मचारी अजय को गिरफ्तार किया है। आरोपित ने ज्वेलर से बदला लेने के लिए रंगदारी मांगने की साजिश रची थी।जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली :प्रीत विहार के ज्वेलर से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में ज्लेवर के शोरूम पर काम करने वाले पूर्व कर्मचारी अजय को गिरफ्तार किया है। आरोपित ने ज्वेलर से बदला लेने के लिए रंगदारी मांगने की साजिश रची थी।पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त दीपक यादव ने बताया कि चार जनवरी को प्रीत विहार के ज्वेलर जितेंद्र गर्ग ने 50 लाख रुपये रंगदारी मांगने की शिकायत दी थी। पीड़ित ने पुलिस को बताया था कि एक आटो चालक उनके शोरूम के सुरक्षाकर्मी को एक पत्र देकर गया था, जिसमें रंगदारी की मांग की गई थी। पुलिस ने एसीपी वीरेंद्र पुंज के नेतृत्व में थानाध्यक्ष आकाश रावत व अन्य की टीम बनाई। टीम जांच करते हुए आटो चालक तक पहुंच गई, चालक ने बताया कि उसे एक युवक ने यह पत्र गार्ड को देने के लिए कहा था। पत्र देखकर पुलिस को शक हुआ कि इसमें ज्वेलर के किसी जानकार का हाथ हो सकता है, पुलिस ने शोरूम के वर्तमान व पूर्व कर्मचारियों से पूछताछ की तो पता चला पूर्व कर्मचारी अजय अपने घर से फरार है। एक साल पहले ही उसने नौकरी छोड़ी थी। पुलिस ने मंगलवार को अजय को स्वामी दयानंद अस्पताल के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित ने पूछताछ में बताया कि उसने ज्वेलर को सबक सिखाने के लिए रंगदारी मांगी थी, नौकरी के दौरान उसकी दोस्ती शोरूम की मैनेजर से थी। जब यह बात ज्वेलर को पता चली तो उसने मैनेजर को नौकरी से बाहर कर दिया। गुस्से में आकर उसने भी नौकरी छोड़ दी। सबक सिखाने के लिए उसने रंगदारी मांगी।शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप
Source: Dainik Jagran February 09, 2021 15:10 UTC