नई दिल्ली, जेएनएन। इसी हफ्ते इंग्लैंड की नेशनल क्रिकेट टीम में शामिल हुए जोफ्रा आर्चर आज(रविवार) अपना दूसरा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने उतरेंगे। पाकिस्तान के खिलाफ जोफ्रा आर्चर पहली बार T20 इंटरनेशनल मैच का हिस्सा होंगे। इससे पहले जोफ्रा आर्चर ने आयरलैंड के खिलाफ खेले गए एकमात्र वनडे मैच में हिस्सा लिया था। यही जोफ्रा आर्चर के वनडे करियर का पहला अंतरराष्ट्रीय मैच था। हालांकि, जोफ्रा आर्चर इस मुकाबले में कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए थे।बारबाडोस के निवासी जोफ्रा आर्चर आज अपना पहला T20 अंतरराष्ट्रीय और करियर दूसरा इंटरनेशनल मैच खेलने उतरेंगे। कई देशों की T20 लीग में धाक जमाने वाले जोफ्रा आर्चर वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड टीम के मैनेजमेंट पर अपना प्रभाव छोड़ना चाहते हैं। बता दें कि जोफ्रा आर्चर के पास अपना पहला वर्ल्ड कप खेलने का मौका है। अगर, जोफ्रा आर्चर पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड में ही होने वाले एकमात्र T20 और पांच वनडे मैचों की सीरीज में प्रभाव छोड़ने में कामयाब रहे तो उनको वर्ल्ड कप टीम में शामिल किया जा सकता है।इंग्लैंड की प्रारंभिक 15 सदस्यीय टीम का एलान हो गया है, जिसमें जोफ्रा आर्चर का नाम नहीं है। गौरतलब है कि आयरलैंड के खिलाफ जोफ्रा आर्चर केवल एक विकेट अपने नाम कर पाए थे। 8 ओवर गेंदबाजी करते हुए जोफ्रा आर्चर ने कुल 40 रन खर्च किए थे, जिसमें उन्होंने एक खिलाड़ी को क्लान बोल्ड आउट किया था।150 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले आर्चर इंग्लैंड की क्रिकेट टीम का भविष्य साबित हो सकते हैं। अब देखना ये है कि क्या जोफ्रा आर्चर पाकिस्तान के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज में अपनी छाप छोड़कर वर्ल्ड कप खेलने का टिकट पाएंगे या फिर उन्हें इसके लिए पांच साल और इंतजार करना पड़ेगा। बता दें कि इंग्लैंड और वेल्स में इसी 30 मई से वर्ल्ड कप खेला जाएगा।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Vikash Gaur
Source: Dainik Jagran May 05, 2019 04:30 UTC