Lok Sabha Elections 2019: सचिन पायलट बोले, दक्षिण में भाजपा की बुरी तरह से हार होगी - News Summed Up

Lok Sabha Elections 2019: सचिन पायलट बोले, दक्षिण में भाजपा की बुरी तरह से हार होगी


जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान के उपमुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट का कहना है कि दक्षिण भारत के राज्यों में भाजपा और एनडीए की बुरी तरह से हार होगी। उत्तर भारत में भी पहले से कम सीटें मिलेंगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान, मध्य प्रदेश आदि राज्यों में भाजपा को पिछले चुनाव के मुकाबले कम सीटें मिलेंगी। उन्होंने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनते ही मनरेगा में 150 दिन का रोजगार दिया जाएगा। शनिवार को जयपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पायलट ने कहा कि पीएम मोदी ने प्रदेश में कई रैलियां कीं, लेकिन एक बार भी अपने पांच साल के काम का लेखा-जोखा नहीं दिया और न ही अपने काम और वादों पर चर्चा की।उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान कांग्रेस ने साफ-सुथरा चुनाव प्रचार किया। 100 के करीब चुनावी रैलियां कीं। पायलट के मुताबिक आज का माहौल कांग्रेस के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि भाजपा के चुनाव प्रचार में कहीं पर विजन नहीं दिखाई दे रहा है। राजनीति की नैतिकता में बहुत गिरावट आई है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और भाजपा नेता सेना एवं शहीदों के नाम पर वोट मांगे जा रहे हैं। हमारे देश की सुरक्षा जांबाज जवानों के बदौलत है। उनके पराक्रम और शौर्य का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए।पायलट ने कहा कि देश में माहौल बहुत ही नकारात्मक बना दिया गया है। पुलवामा, उरी, गढ़चिरौली जैसी घटनाएं हुई, लेकिन केंद्र सरकार बार-बार झूठ बोलकर नाकामयाबी पर पर्दा डालती रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार सीबीआइ, ईडी और अन्य जांच एजेंसियों का उपयोग अपने राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ कर रही है।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Sachin Mishra


Source: Dainik Jagran May 05, 2019 04:20 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */