अब तक जेएनयू में संक्रमण के 100 से अधिक मामले आ चुके हैं। जेएनयू प्रशासन ने इसके बाद आदेश जारी किया था। जिसमें मोबाइल में आरोग्य सेतु एप इंस्टॉल करने भीड़ एकत्रित नहीं करने बेवजह यहां वहां ना घूमने व बाजारों में भी दूरी बनाए रखने की गुजारिश की थी। मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।जागरण संवाददाता, नई दिल्ली :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) सोमवार से शोधार्थियों को परिसर में प्रवेश की इजाजत देगा। दूसरे चरण की परिसर प्रवेश प्रक्रिया के तहत छात्रावास में रहने वाले छात्रों को परिसर में प्रवेश की इजाजत होगी। कोरोना संक्रमण के चलते मार्च माह से ही जेएनयू परिसर बंद है। जिसको लेकर पूर्व में छात्र संघ ने चरणबद्ध तरीके से परिसर को खोलने को लेकर प्रदर्शन व पत्र भी लिखा था। इसके बाद विवि प्रशासन ने कार्ययोजना तैयार करते हुए जिन शोध छात्रों को दिसम्बर में पीएचडी जमा करानी है, उनके लिए दो चरणों में विवि परिसर खोलने की घोषणा की थी। 2 नवम्बर से शुरू हुए पहले चरण में छात्रों के लिए प्रयोगशाला खोली गई थी, तो 16 नवम्बर से शुरू हो रहे दूसरे चरण में छात्रावास खोले जाने हैं। प्रशासन ने बताया कि छात्रों को मोबाइल में आरोग्य सेतु एप इंस्टाल करना अनिवार्य होगा। छात्रसंघ ने साधा निशानाछात्रसंघ महासचिव सतीश चन्द्र यादव ने कहा कि विवि परिसर को अंतिम वर्ष के शोध छात्रों के लिए पूरी तरह से खोलने की बात सही नहीं है। जेएनयू प्रशासन के दावों के उलट सिर्फ विज्ञान के शोध छात्रों के लिए प्रवेश प्रकिया शुरू की गई है, जिनकी संख्या सिर्फ 200 के पास है। जबकि जेएनयू में अन्य विषयों में शोधार्थियों की कुल संख्या 500 के ऊपर है। इन छात्रों को दिसंबर में पीएचडी जमा करनी है, लेकिन जेएनयू प्रशासन इनकी कोई सुध नहीं ले रहा है। तीन दिन में संक्रमण के मामले बढ़ेजेएनयू में शोधार्थियों के वापसी के पहले चरण के दौरान कोरोना संक्रमण टेस्ट कैंप लगाया गया था। तीन दिनों में करीब 300 से ज्यादा छात्रों एवं कर्मचारियों का टेस्ट हुआ, जिसमें 26 से अधिक लोग संक्रमित पाए गए थे। अब तक जेएनयू में संक्रमण के 100 से अधिक मामले आ चुके हैं। जेएनयू प्रशासन ने इसके बाद आदेश जारी किया था, जिसमें मोबाइल में आरोग्य सेतु एप इंस्टॉल करने, भीड़ एकत्रित नहीं करने, बेवजह यहां-वहां न घूमने और बाजारों में भी दूरी बनाए रखने की गुजारिश की थी। मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस
Source: Dainik Jagran November 15, 2020 15:33 UTC