Hindi NewsSportsCricketIplRCB Vs DC IPL 2021 |Bharat Stars As Bangalore Beat Delhi By 7 Wicketsजीत का जश्न: आखिरी बॉल पर छक्का लगाकर भरत ने बेंगलुरु को दिल्ली पर जीत दिलाई, कप्तान कोहली ऐसे खुश हुए मानों IPL जीत लियारॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शुक्रवार को एक रोमांचक मुकाबले में दिल्ली को 7 विकेट से हरा दिया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु के सामने 165 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाबी पारी में बेंगलुरु के बल्लेबाज भरत ने आखिरी गेंद पर छक्का जड़ कर अपनी टीम को 7 विकेट से जीत दिलाई। इसके बाद पवेलियन में बेंगलुरु के खिलाड़ी इस तरह खुशी से उछल पड़े, मानो उनकी टीम ने IPL̥जीत लिया हो।टारगेट चेज करते हुए बेंगलुरु को आखिरी ओवर में 6 गेंदों पर 15 रन चाहिए थे। दिल्ली के आवेश खान आखिरी ओवर कर रहे थे और सामने थे मैक्सवेल। उन्होंने पहली ही बॉल पर चौका लगाकर रोमांच का वोल्टेज बढ़ा दिया, लेकिन अगली 2 गेंदों में सिर्फ 3 रन आए। चौथी बॉल पर श्रीकर भरत कोई रन नहीं बना सके। डॉट बॉल देखकर आवेश और पंत दोनों हंसने लगे। फिर पांचवी गेंद पर जब सिर्फ 2 रन मिले तब अक्षर पटेल भी हंसने लगे।अब आखिरी बॉल पर 6 रन चाहिए थे। दिल्ली को अपनी जीत कन्फर्म लग रही थी, लेकिन आवेश ने लेग साइड के बहुत बाहर बॉल फेंकी और अंपायर ने वाइड का इशारा किया। बेंगलुरु को एक एक्स्ट्रा रन मिल गया। अब आखिरी बॉल पर बेंगलुरू को जीत के लिए 5 रन चाहिए थे और भरत ने एक ऊंचा शॉट लगाया। देखते ही देखते बॉल बाउंड्री के पार चली गई और मैच बेंगलुरु की झोली में। इस रोमांचक जीत पर बेंगलुरु का डगआउट इतना खुश हुआ जैसे IPL ही जीत लिया हो।रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत के बाद कप्तान विराट कोहली और टीम के साथी इतने खुश हुए कि वह जल्दी से ग्रांउड पर पहुंच कर आखिरी गेंद पर छक्का जड़ने वाले श्रीकर भारत को गले लगा लेना चाहते थे।बेंगलुरु को जीत के लिए आखिरी तीन गेंदों पर 7 रन चाहिए थे। पहली गेंद बल्लेबाज ने छोड़ दी फिर दूसरी गेंद पर 2 रन बनाए और आखिरी गेंद पर जीत के लिए 6 चाहिए थे। पर आखिरी गेंद उनके बल्ले से नहीं लग पाई। उन्हें लगा कि टीम हार गई और वे उदास हो गए और माथा पकड़ लिया। तभी अंपायर ने उस गेंद को वाइड करार दिया और आखिरी गेंद पर भरत ने छक्का जड़ कर टीम को जीत दिलाई।जीत की खुशी से बेंगलुरु के कैप्टन विराट कोहली उछल पड़े और अपने साथियों से लिपट गए। विराट के खुशी का ठिकाना नहीं था। RCB के लिए असली हीरो भरत थे, जिन्होंने 52 गेंदों में नाबाद 78 रनों की पारी खेली जिसमें आखिरी गेंद पर छक्का भी शामिल था।
Source: Dainik Bhaskar October 09, 2021 06:11 UTC