Hindi NewsNationalAssembly Elections 2022 Opinion Poll Predicts BJP Win In Uttar Pradesh, Uttarakhand, Manipur Punjab Headed For Hung Assembly2022 के विधानसभा चुनाव पर सर्वे: UP, उत्तराखंड और मणिपुर में BJP की सरकार बनेगी, पंजाब में त्रिशंकु विधानसभा के आसारनई दिल्ली 12 घंटे पहलेकॉपी लिंकवीडियोUP में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में भी BJP को बहुमत मिलने का अनुमान है। ये बात ABP-C वोटर के सर्वे में सामने आई है। सर्वे के मुताबिक उत्तराखंड और मणिपुर में भी BJP की सरकार बनने की उम्मीद है, लेकिन पंजाब में त्रिशंकु विधानसबा के आसार नजर आ रहे हैं।UP में योगी आदित्यनाथ की अगुआई में BJP का वोट शेयर सबसे ज्यादा 41% रह सकता है। वहीं समाजवादी पार्टी 32% वोट शेयर के साथ दूसरे नंबर पर रह सकती है। बसपा को 15%, कांग्रेस को 6% और इतना ही वोट शेयर बाकी पार्टियों को मिलने का अनुमान है।सीटों के हिसाब से बात करें तो BJP को 403 में से 241 से 249 सीटें मिलने की उम्मीद है। तो सपा के खाते में 130-138 सीटें जा सकती हैं। वहीं बसपा 15 से 19 और कांग्रेस 3 से 7 सीटों पर सिमट सकती हैं।ABP-C के सर्वे में सामने आया है कि पंजाब में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति बनेगी और आप सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। 117 विधानसभा सीटों में से 49 से 55 सीटें आप के खाते में जा सकती हैं। कांग्रेस 30 से 47 सीटें जीत सकती है और अकाली दल को 17 से 25 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं BJP और दूसरे दल महज 1-1 सीटों पर सिमट सकते हैं।किस पार्टी को कितने वोट मिलने का अनुमानआप 36% कांग्रेस 32% शिरोमणि अकाली दल 22% BJP 4% अन्य 6%सर्वे के मुताबिक उत्तराखंड में एक बार फिर से BJP की सरकार बनने का अनुमान है। यहां BJP को 45%, कांग्रेस को 34%, आम आदमी पार्टी को 15% और अन्य दलों को 6% वोट मिल सकते हैं। यहां की 70 सीटों में से BJP को 42-46, कांग्रेस को 21-25, आम आदमी पार्टी को 0-4 और अन्य दलों को 2 सीटें मिल सकती हैं।गोवा में भी BJP के सत्ता में बने रहने की उम्मीद है। यहां 40 में से 24-28 सीटें BJP को मिल सकती हैं, वहीं वोट शेयर 38% रहने के आसार हैं। गोवा में आप का वोट शेयर 23% और कांग्रेस का 18% रह सकता है। वहीं अन्य दलों को 21% वोट मिल सकते हैं। बता दें गोवा में पिछले चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, लेकिन सरकार नहीं बना पाई थी।मणिपुर में BJP को 21-25 सीटें मिलने का अनुमानसर्वे के मुताबिक मणिपुर की 60 सीटों में से BJP को 21 से 25 और कांग्रेस को 18 से 22 सीटें मिलने की उम्मीद है। वहीं नागा पीपुल्स फ्रंट (NPF) को 4 से 8 और अन्य दलों को 1 से 5 सीटें मिल सकती हैं। वोटों की बात करें तो BJP का शेयर 36%, कांग्रेस का 34%, NPF का 9% और अन्य दलों का 21% रहने के आसार हैं।मायावती ने चुनाव पूर्व सर्वे पर रोक लगाने की मांग कीबसपा प्रमुख मायावती ने चुनाव से पहले सर्वे पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि चुनावों से कुछ समय पहले हमारी पार्टी को नुकसान पहुंचाने के लिए हमारी स्थिति को जानबूझकर कमजोर बताया जाता रहेगा। हम चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखेंगे कि किसी भी राज्य में जब चुनाव के लिए 6 महीने रह जाएं तो सर्वे पर रोक लगा देनी चाहिए।
Source: Dainik Bhaskar October 09, 2021 06:10 UTC