सिडनी, एजेंसी। इन दिनों ऑस्ट्रेलियाई सरकार दुनिया भर के बिल्ली प्रेमियों के निशाने पर है। क्योंकि ऑस्ट्रेलिया ने अपने यहां मौजूद जंगली बिल्लियों को खत्म करने की घोषणा की है। उसके लिए सरकार ने लाखों जंगली बिल्लियों को मारने के लिए जमीन पर हवाई जहाज से जहरीले सॉसेज के छिड़काव का फैसला कियाहै। जिसे खाकर बिल्लियां खत्म हो जाएंगी। दरअसल, वहां जंगली बिल्लियों की आबादी इतनी बढ़ गई है कि इनके शिकार से बीस स्तनधारी जीव प्रजातियां विलुप्त हो चुकी हैं।जहरीले सॉसेज कंगारू के मांस, चिकन के वसा से बने होंगे। बिल्लियां इसे खाने के पंद्रह मिनट के भीतर मर जाएंगी। इस कार्य के लिए तैनात किए गए विमानों से बिल्ली ग्रस्त क्षेत्रों में प्रत्येक किलोमीटर पर 50 सॉसेज को एयरड्रॉप किया जाएगा। ऑस्ट्रेलिया में बिल्लियां हर साल 37.7 करोड़ पक्षियों और 649 सरीसृपों को मार देती हैं। ऑस्ट्रलियाई सरकार की इस योजना का कई लोग विरोध भी कर रहे हैं। कथित तौर पर 160,000 से ज्यादा लोगों ने सरकार के इस फैसले को रोकने के लिए करीब आधा दर्जन ऑनलाइन याचिकाओं पर हस्ताक्षर किए।Posted By: Sanjay Pokhriyal
Source: Dainik Jagran April 30, 2019 05:37 UTC