जया प्रदा पर अभद्र टिप्पणी के बाद सपा नेता आजम खां पर फिर चला EC का चाबुक, ये है वजह - News Summed Up

जया प्रदा पर अभद्र टिप्पणी के बाद सपा नेता आजम खां पर फिर चला EC का चाबुक, ये है वजह


जया प्रदा पर अभद्र टिप्पणी के बाद सपा नेता आजम खां पर फिर चला EC का चाबुक, ये है वजहलखनऊ, जेएनएन। लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान सुर्खियों में बने हुए समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां पर चुनाव आयोग ने फिर आदर्श आचार संहिता का चाबुक चलाया है। उन पर फिर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में चुनाव प्रचार से 48 घंटे के लिए प्रतिबंध लगाया है। यह रोक बुधवार (एक मई) सुबह छह बजे से शुरू होगी।Election Commission bars Samajwadi Party (SP) leader Azam Khan from election campaigning for 48 hours starting from 6 am tomorrow, for violating Model Code of Conduct. #LokSabhaElections2019 (file pic) pic.twitter.com/cmF5R3fYtk — ANI (@ANI) April 30, 2019चुनाव आयोग ने प्रदेश में चुनाव अधिकारियों के खिलाफ भड़काऊ टिप्पणी और सांप्रदायिक बयान देने पर सपा के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री आजम खां के खिलाफ यह प्रतिबंध लगाया है। इस महीने में यह दूसरी बार है कि चुनाव आयोग ने उस पर प्रतिबंध लगाया है।इससे पहले चुनाव आयोग ने रामपुर से बीजेपी की प्रत्याशी जया प्रदा के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर आजम खां के खिलाफ सख्त रुख अपनाया था। आयोग ने रामपुर में जया प्रदा को लेकर दिए गए उनके बयान को लेकर 72 घंटों के लिए उनके चुनाव प्रचार करने पर रोक लगा दी थी। आजम खां ने रैली में बीजेपी प्रत्याशी जया प्रदा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। चुनाव आयोग ने छानबीन में पाया कि आजम ने रामपुर में आयोजित रैली में चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया था। इसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की गई थी।Posted By: Umesh Tiwari


Source: Dainik Jagran April 30, 2019 14:49 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */