पूर्वी दिल्ली (East Delhi) से भारतीय जनता पार्टी (BJP) उम्मीदवार गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को चुनाव आयोग (Election Commission) ने नोटिस जारी किया है. भाजपा ने मौजूदा सांसद महेश गिरी की जगह गौतम गंभीर को पूर्वी दिल्ली संसदीय सीट से उम्मीदवार बनाया है. बीजेपी को ऐसा लग रहा है कि गौतम गंभीर को राजनीतिक प्रबंधन में मजबूती देने की जरूरत है, तभी वह इस सीट को निकाल पाएंगे. AAP उम्मीदवार आतिशी ने BJP प्रत्याशी गौतम गंभीर के खिलाफ चुनाव आयोग से की यह शिकायतगौरतलब है कि पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार आतिशी (Atishi) चुनावी मैदान में हैं. हालांकि, कुछ लोग मान रहे हैं कि यहां मुकाबला त्रिकोणीय होगा, मगर राजनीतिक पंडितों का मानना है कि आतिशी और गौतम गंभीर के बीच ही असली टक्कर होगी.
Source: NDTV April 30, 2019 14:37 UTC