World Cup 2019 के लिए बांग्लादेश ने लॉन्च की हरी जर्सी, फजीहत होने के बाद बदला फैसला - News Summed Up

World Cup 2019 के लिए बांग्लादेश ने लॉन्च की हरी जर्सी, फजीहत होने के बाद बदला फैसला


नई दिल्ली, जेएनएन। World Cup 2019 के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने हरी जर्सी लॉन्च की थी। लेकिन, कुछ ही देर में बोर्ड की फजीहत शुरू हो गई, जो खत्म नहीं हुई। ऐसे में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को अपना फैसला बदलना पड़ा। वर्ल्ड कप के लिए पूरी तरह से हरी जर्सी लॉन्च करने को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की फैंस ने जमकर किरकिरी की। लगभग पाकिस्तान तरह दिखने वाली हरी जर्सी को देखकर फैंस भड़क गए। साल 1971 में बांग्लादेश पाकिस्तान से अलग हुआ था। ऐसे में इस तरह की जर्सी ने सवाल खड़े कर दिए।हैरान करने वाली बात ये रही कि पाकिस्तान ही नहीं, साउथ अफ्रीका भी इस बार वर्ल्ड कप में हरी जर्सी में नज़र आएगी। ऐसे में बांग्लादेश की जर्सी थोड़ी अलग होनी थी। लेकिन, बोर्ड ने इस पर ध्यान नहीं दिया और वर्ल्ड कप के लिए सोमवार को जर्सी लॉन्च कर दी, जो पूरी तरह से हरी थी। इस जर्सी में बांग्लादेश के लाल और हरे झंडे का भी असर नहीं दिखा। हालांकि, मंगलवार को ही बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपने इस फैसले को वापस लिया और नई जर्सी लॉन्च कर दी।बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के सीईओ निजामुद्दीन चौधरी ने देश की मीडिया को बताया है सभी हरी जर्सी चेंज की जाएंगी। बांग्लादेश इसी जर्सी में आयरलैंड और विंडीज के साथ ट्राइ सीरीज खेल सकती है। हालांकि, 30 मई से शुरू होने वाले वर्ल्ड कप से पहले ये जर्सी बदल दी जाएगी। बीसीबी के अध्यक्ष नजमुल हसन ने सोमवार को कहा है नई जर्सी में लाल और हरे का कॉम्बिनेशन होगा।बोर्ड ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम की नई जर्सी की डिजायन भी मीडिया में शेयर की है। इस नई जर्सी में लाल पट्टी पर बांग्लादेश लिखा हुआ है। बांग्लादेश आयरलैंड में 5 मई से ट्राइ सीरीज खेलेगी। इसके अलावा वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच 2 जून को ओवल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी।Posted By: Vikash Gaur


Source: Dainik Jagran April 30, 2019 14:48 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */