कुछ लोग यह शंका जता रहे हैं कि इजरायल-अमेरिका से जंग के बीच कहीं ईरान ने परमाणु टेस्ट तो नहीं किया? यूएसजीएस यानी यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक, आज यानी शनिवार सुबह ईरान में बंदर अब्बास के पश्चिम में 4.1 मैग्नीट्यूड का भूकंप आया. यह भूकंप ईरान के फ़ार्स प्रांत के दक्षिणी हिस्से में मौजूद गेराश में आया था. ईरान में ये भूकंप ऐसे वक्त में बार-बार आ रहे हैं, जब आसमान से लगातार बमबारी हो रही है. 28 फरवरी को अटैक में अमेरिका ने ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की हत्या कर दी.
Source: NDTV March 07, 2026 05:29 UTC