अमित शाह का हरिद्वार दौराकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को हरिद्वार के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान गृह मंत्री देश के तीन नए आपराधिक कानूनों पर आधारित विशेष प्रदर्शनी में हिस्सा लेंगे। इसमें युवाओं को इन कानूनों की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही पुष्कर सिंह धामी सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर सरकार की प्रमुख उपलब्धियों की झलक भी यहां प्रस्तुत की जाएगी। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
Source: NDTV March 07, 2026 05:18 UTC