🔊 Listen to this👁 6 views ViewsShare this…MessengerGmailLinkedinWhatsappहापुड़ के छात्र भास्कर गौतम ने जीता इंस्पायर अवार्डहापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के छात्र भास्कर गौतम ने भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय में विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से आयोजित इंस्पायर अवार्ड 2025-26 जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित एक स्कूल में पढ़ने वाले भास्कर गौतम ने इस मुकाम को कड़ी मेहनत के बाद हासिल किया है।छात्र ने इस प्रतियोगिता में भाग लेते हुए अपना प्रोजेक्ट भेजा था जिसे संबंधित विभाग द्वारा उत्कृष्ट विचारों में स्थान देते हुए इंस्पायर अवार्ड से सम्मानित किया गया। भास्कर गौतम को अपना प्रोजेक्ट डेवलप करने के लिए भारत सरकार से ₹10,000 की सहायता राशि दी जाएगी। साथ ही राज्य स्तर पर उनके प्रोजेक्ट को दिखाया जाएगा।रुकी हुई ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन को घर बैठे करें पूरा: 7599997706Share this…MessengerGmailLinkedinWhatsapp
Source: Dainik Bhaskar March 07, 2026 05:07 UTC