चुनाव / मां ने बेटे की पसंदीदा पार्टी को वोट नहीं दिया तो उसने तोड़ दी ईवीएम मशीन, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार - News Summed Up

चुनाव / मां ने बेटे की पसंदीदा पार्टी को वोट नहीं दिया तो उसने तोड़ दी ईवीएम मशीन, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार


Dainik Bhaskar May 06, 2019, 02:01 PM ISTबेटे ने पहले मां पर निकाला गुस्सा, फिर घुस गया पोलिंग बूथ मेंपुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, नई मशीन लाकर दोबारा शुरु हुआ मतदानछपरा. बिहार में पांचवें चरण की 5 सीटों पर सोमवार को वोटिंग हो रही है। 12 बजे तक 26.19 फीसदी मतदान हो चुका है। लेकिन छपरा जिले एक बूथ पर अजीब मामला देखने को मिला। जब मां ने बेटे की पसंद पार्टी को वोट नहीं दिया तो उसने बूथ कार्यालय में घुसकर ईवीएम मशीन ही तोड़ डाली।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला बिहार के सोनपुर विधान सभा क्षेत्र के 131 नंबर बूथ का है। पुलिस के अनुसार, आरोपी रंजीत ने मां को अपनी पसंदीदा पार्टी को वोट देने का कहा था। लेकिन महिला ने किसी दूसरी पार्टी को वोट डाला तो बेटा इस पर भड़क गया। पहले तो आरोपी ने महिला पर गुस्सा निकाला फिर गुस्से में आकर ईवीएम मशीन को तोड़ दिया। कुछ देर बाद दूसरी ईवीएम लाकर मतदान फिरसे शुरू किया गया।बिहार में इऩ 5 सीटों पर हो रही है आज वोटिंगसीतामढ़ी, मधुबनी, सारण, मुजफ्फरपुर और हाजीपुर सीट के लिए वोटिंग हो रही है। इस चरण में राजीव प्रताप रूडी, चंद्रिका राय, शकील अहमद समेत कई दिग्गजों की साख दांव पर है।मैदान में हैं 82 उम्मीदवार5 सीटों पर 82 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिसमें सबसे ज्यादा 22 मुजफ्फरपुर और सबसे कम 11 उम्मीदवार हाजीपुर से किस्मत आजमा रहे हैं। 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में इन 5 सीटों में से सभी सीटों पर एनडीए ने जीत दर्ज की थी। मधुबनी, मुजफ्फरपुर और सारण में भाजपा, सीतामढ़ी में रालोसपा और हाजीपुर में लोजपा ने जीत दर्ज की थी।


Source: Dainik Bhaskar May 06, 2019 08:26 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */