Railway Ticket Booking ही नहीं IRCTC देता है हर महीने 80 हजार रुपये कमाने का मौका, जानें स्कीमनई दिल्ली,जेएनएन। दुनिया का चौथा सबसे सबसे बड़ा रेल नेटवर्क इंडियन रेलवे और इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन सर्विस आपके लिए एक खास ऑफर लेकर आया है। आईआरसीटीसी भारतीय रेलवे की टिकट बुकिंग और कैटरिंग सर्विस के लिए ऑनलाइन विंग है। बता दें कि 55 प्रतिशत रेल टिकट ऑनलाइन बुक किए जाते है।अब आप आईआरसीटीसी के अधिकृत एजेंट बनकर हर महीने 80,000 रुपये तक कमा सकते है। अधिकृत एजेंट सभी तरह के टिकट बुक कर सकता है जैसे तत्काल, वेटिंग और आरएसी। इसके लिए उन्हें कमीशन दिया जाता है। इसके साथ ही उन्हें 24 घंटें और 7 दिन का सर्च इंजन बुकिंग सिस्टम भी दिया जाता है। इसी के साथ एजेंट बस, होटल, हॉलीडे के साथ ही टूर पैकेज भी बुक कर सकते हैं। मनी ट्रांसफर, प्रीपेड रिचार्ज के साथ ही दूसरी तमाम सर्विसेज दे सकते हैं।एजेंट बनने के बाद क्या-क्या मिलता हैआप सभी तरह की बल्क बुकिंग कर सकते हैं। सामान्य पब्लिक की बुकिंग के टाइम के 15 मिनट बाद ही तत्काल टिकट्स बुक करने की परमीशन मिलती है। साथ ही आसानी से टिकट कैंसिल करवा सकते है।कैसे बने IRCTC के एजेंट? आप किसी अधिकृत प्रिंसिपल सर्विस प्रोवाइडर के साथ कांट्रेक्ट साइन करके आईआरसीटीसी एजेंस बन सकते हैं। रेलवे ने इन सर्विस प्रोवाइडर की पूरी जानकारी अपनी आधिकारिक बेवसाइट पर दी हुई है।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Ayushi Tyagi
Source: Dainik Jagran May 06, 2019 08:15 UTC