दिल्ली में AAP को एक और झटका, विधायक देवेंद्र सहरावत भाजपा में शामिलभाजपा ने आम आदमी पार्टी को एक और झटका दिया है। आप के बागी विधायक देवेंद्र सहरावत ने भाजपा का दामन थाम लिया है। केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता भी मौजूद रहे।देवेंद्र सहरावत नई दिल्ली के बिजवासन विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। वे पिछले कुछ समय से आप शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोल रहा था।पिछले तीन दिनों में यह दूसरा मौका है जब आम आदमी पार्टी के विधायक ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। इससे पहले अनिल बाजपेयी भाजपा में शामिल हो चुके हैं।दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंलोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Mangal Yadav
Source: Dainik Jagran May 06, 2019 08:15 UTC