खास बातें कमेटी ने पीएम मोदी से की मांग जयराम रमेश हैं कमेटी के अध्यक्ष चाइल्ड पोर्नोग्राफी के खिलाफ मुहिमइंटरनेट के जरिए अश्लीलता खासकर, सोशल मीडिया पर 'चाइल्ड पोर्नोग्राफी' के व्यापक प्रसार की समस्या से निपटने के लिए राज्यसभा सदस्यों की एक समिति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन की तर्ज पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी के खिलाफ भी विभिन्न देशों को एकजुट करने का अनुरोध किया है. राज्यसभा में कांग्रेस के सदस्य जयराम रमेश (Jairam Ramesh) की अध्यक्षता वाली उच्च सदन की तदर्थ समिति ने शनिवार को सभापति एम. राज्यसभा सचिवालय के सूत्रों के अनुसार, समिति ने कहा कि प्रधानमंत्री को चाइल्ड पोर्नोग्राफी की समस्या पर संज्ञान लेते हुए अपने 'मन की बात' कार्यक्रम में भी इस विषय को शामिल कर यह बताना चाहिए कि इससे निपटने के लिए क्या-क्या उपाय किए जा सकते हैं. समिति ने सुझाव दिया है कि प्रधानमंत्री इस दिशा में जी-20 या संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में कारगर पहल कर सकते हैं. साथ ही राज्य सरकारों को भी सिफारिश की है कि वे राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को इस समस्या से निपटने के लिए सजगता से कार्रवाई करने में सक्षम बनाएं.
Source: NDTV January 25, 2020 09:00 UTC