Republic Day: गणतंत्र दिवस के मौके पर इन वीर जवानों को मिला शौर्य चक्रनई दिल्ली, एएनआइ। पूरे देश को 26 जनवरी का इंतजार है, जहां जब वे सभी गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगे को सलाम ठोकेंगे। इस दौरान देश भर में तरह-तरह से कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। वहीं, ऐसे समय में देश के उन वीर जवानों को भी सलामी देनी चाहिए, जिनकी वजह से हमारी देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। हर बार की तरह इस बार भी गणतंत्र दिवस पर वीर जवानों को शौर्य चक्र से सम्मानित किया जा रहा है।समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, नायब सूबेदार सोमबीर को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है। उन्होंने J&K में आतंकियों को मार गिराया था। इसके अलावा लेफ्टिनेंट कर्नल ज्योति लामा, मेजर केबी सिंह, नायब सूबेदार एन सिंह, नायक एसकुमार और सिपाही के ओरांव को भी शौर्य चक्र से नवाजा गया है।सिपाही करमदेव ओरांव को शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। उन्होंने नियंत्रण रेखा पर एक ऑपरेशन के दौरान दो आतंकवादियों को मार गिराया था। बताया गया कि सिपाही पर चार आतंकवादियों हमला कर रहे थे, जहां सिपाही के बुलेटप्रूफ पटके पर गोली भी लगी फिर ने नौ ग्रेनेड फेंके, जिसमें दो आतंकवादी मारे गए थे।लेफ्टिनेंट कर्नल ज्योति लामा ने पिछले साल जुलाई में मणिपुर में एक ऑपरेशन में दो आतंकवादियों को मार गिराया था। उनके इसके लिए शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है। उन्हें अपने ऑपरेशन के दौरान चौदह कट्टर आतंकवादियों को पकड़ने का श्रेय भी दिया जाता है।पैराशूट रेजिमेंट (विशेष बल) के सूबेदार नरेंद्र सिंह को नियंत्रण रेखा पर एक ऑपरेशन के लिए शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है। उन्होंने दो आतंकवादियों को मार और एक को घायल कर दिया था। आतंकवादी वहां भारतीय सेना के ठिकानों पर हमला करने की योजना बना रहे थे।सेना उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल एसके सैनी, उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह और एडजुटेंट जनरल लेफ्टिनेंट जनरल अरविंद दत्ता सहित 19 अफसरों को गणतंत्र दिवस के मौके पर परम विशिष्ट सेवा पदक (पीवीएसएम) से सम्मानित किया जाएगा।चार सेना अधिकारियों को इस गणतंत्र दिवस पर बहादुरी के लिए सेना पदक (वीरता) से सम्मानित किया जाएगा, जबकि 104 सेना के जवानों को सेना पदक (वीरता) दिया जाएगा।कारगिल युद्ध के नायक लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी, 15 कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल केजे ढिल्लों, 3 कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल राजीव सिरोही और पूर्व 16 कोर चीफ लेफ्टिनेंट जनरल परमजीत सिंह को उत्तम युद्ध सेवा पदक से सम्मानित किया गया।केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के 28 अधिकारियों और अधिकारियों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रतिष्ठित सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और प्रतिष्ठित सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।Posted By: Nitin Aroraडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस
Source: Dainik Jagran January 25, 2020 08:51 UTC