Nirbhaya Case: फांसी से बचने के लिए फिर SC पहुंचा मुकेश, दया याचिका खारिज कर चुके हैं राष्ट्रपति - News Summed Up

Nirbhaya Case: फांसी से बचने के लिए फिर SC पहुंचा मुकेश, दया याचिका खारिज कर चुके हैं राष्ट्रपति


Nirbhaya Case: फांसी से बचने के लिए फिर SC पहुंचा मुकेश, दया याचिका खारिज कर चुके हैं राष्ट्रपतिनई दिल्ली, एएनआइ। 2012 Delhi Nirbhaya Case : निर्भया मामले में फांसी की सजा पाए चारों दोषियों में से एक मुकेश सिंह ने एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर दया की गुहार लगाई है।मुकेश सिंह ने अपनी वकील वृंदा ग्रोवर के जरिये सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर राष्ट्रपति द्वारा याचिका खारिज करने को चुनौती देते हुए रहम की गुहार लगाई है। यह जानकारी खुद वृंदा ग्रोवर ने समाचार एजेंसी एएनआइ से बातचीत में दी है।गौरतलब है कि निर्भया सामूहिक दुष्कर्म मामले में चारों दोषियों में से एक दोषी मुकेश सिंह की दया याचिका 17 जनवरी को ही राष्ट्रपति महोदय खारिज कर चुके हैं।बता दें कि दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट द्वारा जारी डेथ वारंट के मुताबिक, चारों दोषियों विनय कुमार शर्मा, अक्षय सिंह, मुकेश कुमार सिंह और पवन कुमार गुप्ता को एक फरवरी की सुबह 6 बजे फांसी दी जानी है।व्यवस्था का मजाक बना रहे निर्भया के दोषियों के वकील : सिसोदियावहीं, निर्भया के गुनहगारों को फांसी देने में हो रही देरी के बीच उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दोषियों के वकीलों पर सवाल खड़े किए हैं। सिसोदिया ने शुक्रवार को कहा कि निर्भया के चार दोषियों में से दो के वकील व्यवस्था का मजाक बना रहे हैं। वह उन्हें फांसी देने में देरी करने के लिए रणनीति का इस्तेमाल कर रहे हैं।मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया कि हमें त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के लिए एकसाथ काम करना होगा, जिससे न्याय को सक्षम बनाने और सभी खामियों को दूर करने के लिए कानून में बदलाव किया जाए। शीर्ष अदालत ने हाल ही में दो अन्य दोषियों विनय कुमार शर्मा (26) और मुकेश सिंह (32) की सुधारात्मक याचिका खारिज कर दी थी। चारों गुनहगारों को अदालत के आदेश के अनुसार एक फरवरी को सुबह छह बजे फांसी पर चढ़ाया जाना है।Nirbhaya Case: 3 दोषियों के वकील के कदम से आया नया मोड़, फिर टल सकती है फांसी की तारीखदिल्ली-एनसीआर की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिकPosted By: JP Yadavडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran January 25, 2020 08:51 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */