माली : गांव पर हथियारबंद हमले में 100 की मौतमाली के मध्यक्षेत्र में बसे एक गांव पर हथियारबंद लोगों के हमले में 10 जून को 100 लोगों की मौत हो गई. स्थानीय और क्षेत्रीय सरकारी अधिकारियों ने कहा कि हथियारबंद लोगों का एक समूह सुबह सोना कोउबो में पहुंचा. हथियारबंद लोगों ने गांव को घेर लिया व घरों को आग लगा दी. इस दौरान लोग घरों में थे. मार्च माह में ओगोसागौ गांव पर हुए हमले में 157 लोग मारे गए थे.
Source: NDTV June 11, 2019 05:37 UTC