weather update: कहीं गर्मी तो कहीं बारिश की फुहार, आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज - News Summed Up

weather update: कहीं गर्मी तो कहीं बारिश की फुहार, आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज


weather update: कहीं गर्मी तो कहीं बारिश की फुहार, आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम का मिजाजनई दिल्ली, एजेंसी। पूरे देश में इस वक्त गर्मी अपना पूरा कहर बरपा रही है। राजधानी में गर्मी ने अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज तापमान 46 डिग्री रहेगा। स्काई मेट के मुताबिक, अगले 24 से 36 घंटों के अंदर राजस्थान में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से राज्य के कई जिलों में धूल भरी आंधी चलेगी। साथ ही लोगों को हिट वेव का भी सामना करना पड़ेगा।स्काइ मेट ने जानकारी दी है कि असम में लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। असम के कई जिलो में बारिश के साथ आंधी तूफान का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली के साथ हरियाणा के कई शहरों में हल्की बारिश के साथ 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।मुंबई में मानसून की पहली बारिशजहां एक ओर देश के कई हिस्सों में गर्मी आग उगल रही है। वहीं मुंबई में हुई बारिश ने लोगों के चेहरों पर मुस्कुराहट दे दी है। सोमवार को मुंबई में हुई मानसून की पहली बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विभाग के अनुसार मुंबई में मंगलवार और बुधवार को भी तेज बारिश के आसार हैं, मुंबई में 13 जून तक हल्की बारिश होगी, वहीं, 14 से 17 जून तक तेज बारिश होने के आसार हैं।मौसम विभाग के अधिकारी एसपी चंद्र रायपुर ने कहा कि 8 दिन देरी से मॉनसून केरल पहुंचा है। संभावना है कि मॉनसून 18 जून के आसपास छत्तीसगढ़ में दस्तक देगा और अगले पांच दिनों के अंदर पूरे राज्य को कवर कर लेगा।एचपी चंद्र मौसम विज्ञान केंद्र, रायपुर ने आगे कहा कि फिलहाल पूरे राज्य में हीटवेव की स्थिति है। तापमान सामान्य से 4-6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। अगले दो दिनों तक यह स्थिति बने रहने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि हमने हीटवेव को लेकर चेतावनी भी जारी की है।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Ayushi Tyagi


Source: Dainik Jagran June 11, 2019 05:26 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */