सचिन ने युवराज सिंह के साथ वाली फोटो से हरभजन सिंह को हटाया, भज्जी बोले- Thanks - News Summed Up

सचिन ने युवराज सिंह के साथ वाली फोटो से हरभजन सिंह को हटाया, भज्जी बोले- Thanks


सचिन ने युवराज सिंह के साथ वाली फोटो से हरभजन सिंह को हटाया, भज्जी बोले- Thanksनई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद से उनके क्रिकेट करियर को काफी याद किया जा रहा है। युवराज के साथ मैदान में खेलने वाले साथी खिलाड़ी भी युवराज के साथ फील्ड पर बिताए हुए पलों को याद कर रहे हैं और क्रिकेटर्स ने युवराज सिंह को बधाई देते हुए फोटो, पोस्ट आदि शेयर किए हैं। इसी बीच क्रिकेट के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भी युवराज के लिए एक पोस्ट लिखा और उनके साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की।सचिन तेंदुलकर की ओर से इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में युवराज सिंह और सचिन तेंदुलकर दिखाई दे रहे हैं और युवराज के हाथ में वर्ल्ड कप की ट्रॉफी है। यह तस्वीर उस वक्त की है, जब भारत ने 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता था। इस फोटो पर भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने कमेंट किया है कि 'मुझे बाहर करने के लिए आपका शुक्रिया पाजी'। हरभजन सिंह के इस फोटो पर हजारों लोगों ने रिप्लाई किया है। दरअसल इस फोटो में सचिन और युवराज के साथ हरभजन सिंह भी थे, जिन्हें क्रॉप करके सचिन ने तस्वीर पोस्ट की है।इस ऑरिजनल तस्वीर में सचिन तेंदुलकर, हरभजन सिंह, युवराज सिंह हैं। सचिन की ओर से तस्वीर शेयर करने के बाद हरभजन ने ये कमेंट किया और दुखी होने वाली इमोजी भी साथ में पोस्ट की है। यह फोटो शेयर करते हुए सचिन ने लिखा है, 'आपका करियर काफी शानदार रहा युवी। जब भी टीम को जरुरत थी आपने हमेशा सच्चे चैंपियन की तरह टीम की मदद की है। मैदान के बाहर और मैदान में आपके जीवन में जो भी उतार-चढ़ाव आए उसका आपने बहादुरी से सामना किया। आपको दूसरी पारी के लिए शुभकामनाएं और आपने क्रिकेट के लिए जो भी किया उसके लिए आपका शुक्रिया।' वहीं नीचे की तस्वीर में आप देख सकते हैं कि ऑरिजनल फोटो इस तरह की थी।बता दें कि सचिन तेंदुलकर के अलावा युवराज सिंह को कई लोगों ने बधाई दी है। भारतीय टीम के कप्तान विराट ने कहा, 'देश के लिए शानदार प्रदर्शन करने और आपके बेहतरीन करियर के लिए शुभकामनाएं युवी पाजी। आपने हमें कई यादगार पल दिए और मैच जिताए। आपकी आगे की जिंदगी के लिए शुभकामनाएं।' वहीं इस लिस्ट में कई दिग्गजों का नाम शामिल है।युवराज के संन्यास पर भावुक हुए हिटमैन रोहित शर्मा, कहा- 'एक बेहतर विदाई के थे हकदार!' शुरू हो गया है क्रिकेट क्विज कॉन्टेस्ट जागरण ऐप पर। रोज जीत सकते हैं स्मार्ट फोन। आज से ही हिस्सा लें। डाउनलोड करें जागरण ऐप।Andrioid फोन पर डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।Iphone पर डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Mohit Pareek


Source: Dainik Jagran June 11, 2019 05:26 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */