गाजे-बाजे के साथ भगवान भास्कर के मूर्ति का हुआ विसर्जन - News Summed Up

गाजे-बाजे के साथ भगवान भास्कर के मूर्ति का हुआ विसर्जन


डुमरांव। निज संवाददातछठ घाटों पर लोगों के दर्शनार्थ रखी गई भगवान भास्कर की प्रतिमाओं का शुक्रवार को गाजे बाजे के साथ छठिया पोखरा तालाब में विसर्जित कर दिया गया। विसर्जन करने से पहले मूर्ति को नगर वासियों के दर्शनार्थ भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान विसर्जन में शामिल लोग जयकारा लगाते हुए जाते रहे। इस दौरान प्रशासन भी विसर्जन कराने के लिए मुस्तैद रहा।गौरतलब हो कि नगर के छट घाटों पर भगवान भास्कर की मूर्ति स्थापित की गई थी। छठिया पोखरा, नया तालाब, ट्रेनिंग स्कूल तलाब, सूरत राय के तलाब, बाबा जंगली नाथ के तलाब एवं लालगंज कड़वी तालाब पर सूर्य देव की मूर्ति रखी गई थी। कई छठ घाटों पर तो विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां भी प्रस्तुत की गईं। सभी को साथ में ले विसर्जित किया गया। कमेटी के सदस्य मूर्ति विसर्जित करने के लिए गाजा बाजा के साथ भ्रमण करते रहे। विसर्जन का कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा।


Source: Dainik Bhaskar November 13, 2021 05:57 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...