गहलोत का ट्वीट: आतिशबाजी नहीं कर सहयोग देने के लिए मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता को दिया धन्यवाद - News Summed Up

गहलोत का ट्वीट: आतिशबाजी नहीं कर सहयोग देने के लिए मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता को दिया धन्यवाद


Hindi NewsLocalRajasthanJaipurChief Minister Thanks The People Of The State For Not Supporting FireworksAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपगहलोत का ट्वीट: आतिशबाजी नहीं कर सहयोग देने के लिए मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता को दिया धन्यवादजयपुर 19 घंटे पहलेकॉपी लिंकप्रदेश में सरकार ने 31 दिसंबर तक आतिशबाजी और पटाखा बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा रखी है। इस आदेशों की पालना नहीं करने वालों पर जुर्माना लगाने का प्रावधान भी किया है।दीपावली पर आतिशबाजी पर लगाई रोक की पालना करने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश की जनता का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया है। इससे पहले दीपावली के दिन भी मुख्यमंत्री ने ट्वीट के जरिए व वीडियो संदेश के जरिए जनता से दीपावली पर आतिशबाजी न करने की अपील की थी।कल शाम दीपावाली पर प्रदेश में आतिशबाजी न होते देख मुख्यमंत्री ने आज ट्वीट करते हुए लिखा कि यह देखकर खुशी हुई कि प्रदेशवासियों ने पटाखे न चलाने की मेरी अपील का अनुसरण किया और अपने परिवार के साथ दीप जलाकर उल्लास के साथ दीपावली का पर्व मनाया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने गोवर्धन पूजा की भी सभी को शुभकामनाएं दी।यह देखकर खुशी हुई कि प्रदेशवासियों ने पटाखे न चलाने की मेरी अपील का अनुसरण किया और परिवार के साथ दीप जलाकर उल्लास से दीपावली का पर्व मनाया। इस सहयोग,गंभीरता एवं हैल्थ प्रोटोकॉल्स की पालना के लिए मैं सभी को धन्यवाद देता हूँ,स्व-अनुशासन से हम कोरोना के खिलाफ संघर्ष में कामयाब होंगे — Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) November 15, 2020आपको बता दें कि प्रदेश में इस बार कोरोना के बढ़ते संक्रमण केसों को देखते हुए राज्य सरकार ने इस बार आतिशबाजी के साथ पटाखा बिक्री पर 31 दिसंबर तक रोक लगा दी थी। ताकि दीपावली पर इस बार प्रदूषण कम हो और कोरोना के साथ-साथ दमा व दिल की बीमारी से पीड़ित मरीजों को किसी तरह की तकलीफ न हो।


Source: Dainik Bhaskar November 15, 2020 08:53 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */