इस फार्मूले के आधार पर लॉकडाउन बढ़ाया गयागुजरात सरकार ने भी लॉकडाउन बढ़ाने का लिया निर्णयदैनिक भास्कर Apr 14, 2020, 03:58 PM ISTअहमदाबाद. कोरोनावायरस को काबू में लेने के लिए देश भर में 23 मार्च की रात से 21 दिनों का लॉकडाउन घोषित किया गया था। किंतु मौजूदा हालात को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे 21 दिन और बढ़ाने की घोषणा की है। इस संबंध में दिव्य भास्कर में इस आशय की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट प्रकाशित की गई थी। जो सच साबित हुई।10 अप्रैल के अंक में प्रकाशित की गई थीदिव्य भास्कर में 10 अप्रैल के अंक में हमारे रिपोर्टर टिकेंद्र रावल ने इस लॉकडाउन को 5 मई तक बढ़ाने के संबंध में एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट प्रकाशित की थी। पीएम मोदी की घोषणा में भी इस लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाया गया है।तीन चरणों पर ही संभव है कोरोना पर नियंत्रणपीएम की घोषणा के बाद गुजरात सरकार ने भी लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। गुजरात में कोरोनावायरस के पॉजीटिव मरीजों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए राज्य ने इस पर संपूर्ण नियंत्रण में लेने के लिए तीन चरण पूर्ण करना अतिआवश्यक है। इसलिए यदि लॉकडाउन 42 दिनों का हो, तो कोरोना पर संपूर्ण नियंत्रण पाया जा सकता है। इस तरह से तीन चरणों का क्वारेंटाइन पीरियर्ड 5 मई को पूरा होता है।क्वारेंटाइन के तीन चरणगुजरात में लॉकडाउन बढ़ाने के कारणों को यदि देखा जाए, तो 24 मार्च के लॉकडाउन के पहले 14 दिनों का क्वारेंटाइन पीरियर्ड 6 अप्रैल को पूर्ण हुआ। दूसरा चरण 21 अप्रैल को पूर्ण होगा और तीसरा चरण 21 अप्रैल से शुरू होकर 5 मई को पूरा होगा। इस तरह से क्वारेंटाइन के तीन चरण पूरे होते हैं। उसी आधार पर गुजरात सरकार ने लॉकडाउन बढ़ाने का निर्णय लिया है।
Source: Dainik Bhaskar April 14, 2020 11:15 UTC