पिछले 3 हफ्तों से देश में कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन है और लोग घरों में बंद हैं। ऐसे में लोगों के मन में बहुत सारे सवाल हैं। अधिकतर लोग अपनी सामान्य जिंदगी को वापस जीना चाहते हैं और वे कोरोना वायरस से जुड़े हर सवाल का जवाब भी ढूंढ रहे हैं। Google दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला सर्च इंजन है। इंटरनेट की पहुंच रखने वाले अधिकतर लोग अपने सभी सवालों के जवाब के लिए गूगल के पास चले जाते हैं। हमने इंटरनेट सर्च ट्रेंड्स की एक लिस्ट बनाई है जिसे गूगल ने शेयर किया है। गूगल के मुताबिक, पिछले तीन हफ्तों में भारतीयों ने इन चीजों और बातों को गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया।
Source: Navbharat Times April 14, 2020 11:03 UTC