कोरोनावायरस / चीन के शेनझेन में टीचर प्रीति 2 हफ्ते से वेंटिलेटर पर, वे इस संक्रमण की शिकार पहली भारतीय - News Summed Up

कोरोनावायरस / चीन के शेनझेन में टीचर प्रीति 2 हफ्ते से वेंटिलेटर पर, वे इस संक्रमण की शिकार पहली भारतीय


प्रीति माहेश्वरी गुआंगदोंग के शेनझेन में इंटरनेशनल स्कूल ऑफ साइंस टेक्नोलॉजी में टीचर हैंप्रीति जनवरी की शुरुआत में कोरोनावायरस से संक्रमित हुईं, 11 जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गयाप्रीति अस्पताल में बेहोश हैं, डॉक्टरों ने कहा- उन्हें ठीक होने में लंबा वक्त लग सकता है; भारत लाने की कोशिशें जारीDainik Bhaskar Jan 25, 2020, 01:18 PM ISTबेंगलुरु/शेनझेन. चीन में किसी भारतीय के कोरोनावायरस से संक्रमित होने का पहला मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत की प्रीति माहेश्वरी दो हफ्तों से गंभीर हालत में चीन के गुआंगदोंग प्रांत में स्थित शेनझेन के अस्पताल में भर्ती हैं। प्रीति शेनझेन के ही इंटरनेशनल स्कूल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में टीचर हैं। उन्हें 11 जनवरी को सांस लेने में परेशानी के चलते शेकोऊ अस्पताल ले जाया गया था। यहां उनके कोरोनावायरस निमोनिया टाइप-1 से संक्रमित होने की बात सामने आई। बताया जा रहा है कि प्रीति मल्टीपल ऑर्गन डिसफंक्शन सिंड्रोम (मॉड्स) से पीड़ित हैं। उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया है।क्राउडफंडिंग से जुटाए गए 29.43 लाख रुपएशेकोऊ अस्पताल के आईसीयू में प्रीति को रेसिपिरेटरी सपोर्ट और वेंटिलेटर पर रखा गया है। खून साफ करने के लिए उनका डायलिसिस भी किया जा रहा है। प्रीति के भाई मनीष थापा ने अपने पोस्ट में लिखा- “उनके इलाज का खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है। भर्ती होने से लेकर अब तक इलाज में करीब 10 लाख युआन (1 करोड़ रुपए) खर्च हो चुके हैं।” मनीष ने प्रीति के इलाज के लिए क्राउडफंडिंग भी की। हालांकि, एक प्राइवेट फर्म के जरिए अब तक 992 दानदाताओं से 29.43 लाख रुपए ही जुटाए जा सके हैं।हालत में सुधार दिखने के बाद भारत ला सकते हैंमनीष के मुताबिक, “प्रीति की हालत में कुछ सुधार जरूर हुआ है, उनकी धड़कनें और एमआरआई सामान्य हैं। हालांकि, वे अभी भी क्रिटिकल लाइफ सपोर्ट पर हैं यानी उनके ठीक होने में समय लगेगा।” मनीष का कहना है कि परिवार प्रीति का इलाज भारत में कराने के बारे में भी सोच रहा है। हालांकि, उन्हें भारत लाने से पहले उनकी रिकवरी जरूरी है। इस मामले में भारत सरकार से बात की है।प्रीति के पति आयुष्मान कोवल के मुताबिक, डॉक्टरों ने प्रीति की खराब हालत को देखते हुए शुक्रवार को अस्पताल के आईसीयू वार्ड में रखा था। प्रीति फिलहाल बेहोश है। डॉक्टर परिवारवालों को प्रीति की देखरेख के लिए सिर्फ कुछ ही घंटे दे रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि प्रीति को ठीक होने में अभी लंबा समय लग सकता है।


Source: Dainik Bhaskar January 25, 2020 07:32 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */