कॉलेज की दलित स्टूडेंट के साथ 5 छात्रों ने किया गैंगरेप, वीडियो हुआ वायरल तो पुलिस ने लिया ये एक्शन - News Summed Up

कॉलेज की दलित स्टूडेंट के साथ 5 छात्रों ने किया गैंगरेप, वीडियो हुआ वायरल तो पुलिस ने लिया ये एक्शन


दक्षिण कन्नड़ जिले के एक निजी कॉलेज के पांच छात्रों को अपने ही कॉलेज की एक दलित छात्रा का इस साल मार्च में दुष्कर्म करने के मामले में बुधवार को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और सभी आरोपी 19 वर्ष के हैं. उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने बताया कि इन छात्रों ने इस वारदात का वीडियो भी बनाया और लड़की को इसके बारे में किसी से जिक्र करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी. वहीं जिला पुलिस अधीक्षक बी एम लक्ष्मी प्रसाद ने लोगों से इस वीडियो को नहीं साझा करने के लिए कहा है और ऐसा करनेवालों पर मामला दर्ज करने की बात की है.


Source: NDTV July 04, 2019 03:00 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */